फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health

गर्भावस्था में रखें ध्यान, स्वास्थ्य वर्धक हो खानपान

Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
health
वाराणसी। गर्भावस्था में महिलाओं को सेहत के प्रति सतर्क होने की आवश्यकता होती है। क्योंकि गर्भस्थ शिशु की सेहत मां की सेहत पर ही निर्भर करती है। इसलिए इस दौरान सेहत का बेहतर ख्याल रखना और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मंगलवार को हमने बात की जिला महिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लिली श्रीवास्तव से और जाना गर्भावस्था में गर्भस्थ शिशु और महिला को खुद को पोषण देने के लिए किन चीजों को अपने भोजन में अनिवार्य तौर पर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

- गर्भवती होने पर विशेष रूप से प्रोटीनयुक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें दाल, अंकुरित अनाज, दूध एवं दूध से बने पदार्थ, अंडा, मीट आदि को अपनी रोज की डाइट में शामिल करें, ताकि शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति होती रहे।
विज्ञापन

- स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए आयरन को भोजन में शामिल करना बेहद जरूरी है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, फलियां, किशमिश, अंजीर जैसी चीजों का प्रतिदिन सेवन करें। इसके अलावा विटामिन-सी का प्रयोग जरूर करें ताकि शरीर को आयरन सोखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शरीर में आवश्यक ऊर्जा और फाइबर की आपूर्ति के लिए कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। साबुत अनाज, फल, सलाद जैसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। इसके अलावा छिलके वाली मूंग की दाल खाना इस समय काफी फायदेमंद होता है।

- भोजन में चिकनाई की आवश्यक मात्रा जरूर लें। लेकिन इसका अत्यधिक प्रयोग भी न करें। कुछ फैटी एसिड भ्रूण के मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। इसलिए इनका प्रयोग खाने में जरूर करें।
- गर्भ में पल रहे शिशु की हड्डियों और दातों के विकास के लिए कैल्शियम की मात्रा अधिक लें। यह आपको पीठ और कमर दर्द से निजात दिलाएगा।
- दिनभर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पीएं। यह शरीर में आवश्यक नमी बनाए रखने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करेगा।
- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलने के साथ मन को शांत और एकाग्र रखने के लिए मेडिटेशन करें। इससे अनावश्यक तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed