फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health ATM closed since inauguration this is the condition of CHC built in Varanasi CMO office premises

अमर उजाला पड़ताल: उद्घाटन के बाद से ही हेल्थ एटीएम बंद, वाराणसी CMO ऑफिस परिसर में बने CHC का है ये हाल

Thu, 10 Nov 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 03:01 PM IST
सार

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को एक ही जगह 59 तरह की जांच की सुविधा मिल सके, इसके लिए हेल्थ एटीएम तो लगवा दिया गया है लेकिन इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
Health ATM closed since inauguration this is the condition of CHC built in Varanasi CMO office premises
सीएचसी दुर्गाकुंड में हेल्थ एटीएम बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को एक ही जगह 59 तरह की जांच की सुविधा मिल सके, इसके लिए हेल्थ एटीएम तो लगवा दिया गया है लेकिन इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है वाराणसी सीएमओ ऑफिस परिसर में बनी शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में हेल्थ एटीएम से जांच की कौन कहे, आम लोग उसे देख भी नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


पांच दिन पहले उद्घाटन के बाद से ही हेल्थ एटीएम को कमरे में बंद कर दिया गया है। यहीं नहीं जिन दो जगहों पर चल रहा है, वहां भी लाभ लेने वालों की संख्या न के बराबर है। इसके पीछे तकनीकी विशेषज्ञ की कमी का होना मुख्य वजह बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड 
बुधवार दोपहर में 12.30 बजे शहरी सीएचसी पहुंचने पर वहां कहीं भी हेल्थ एटीएम नहीं दिख रहा था। पास में खड़े एक कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि पांच नवंबर को शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जब उद्घाटन किया था, उसके बाद से ही हेल्थ एटीएम को कमरे में रखकर बाहर से ताला बंद करा दिया गया है। मौके पर मौजूद मरीजों ने पूछे जाने पर बताया कि जब हेल्थ एटीएम दिखे तब तो जांच कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी सीएचसी चौकाघाट

तीन हेल्थ एटीएम में दूसरे नंबर पर शहरी सीएचसी चौकाघाट में एटीएम का उद्घाटन तीन नवंबर को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया था। बुधवार को दोपहर 1 बजे यहां जांच कराते लोग दिखे। हालांकि एटीएम से जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए, वैसी नहीं मिल पा रही है। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ लोगों को तो इसकी कार्यशैली के बारे में नहीं पता था। अब तक यहां 70 लोगों की जांच हो चुकी है। 

पीएचसी बड़ागांव

सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर एक नवंबर को हेल्थ एटीएम लगाया गया था। अब तक नौ दिन में पचास लोगों ने ही इस सुविधा का लाभ उठाया। यहां मशीन लगाने के साथ ही एक टेक्नीशियन द्वारा लोगों को उससे जांच करने, रिपोर्ट के बारे में भी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed