वाराणसी: भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार पर हेड कांस्टेबल निलंबित, थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
जमीन के एक मामले को लेकर भाजपा नेता बड़ागांव थाने में पैरवी के लिए पहुंचे तो हेड कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन के एक मामले को लेकर वाराणसी के बड़ागांव थाने में पैरवी के लिए पहुंचे भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच गुरुवार को नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बावजूद थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए देर रात तक थाने पर डटे रहे।
पिंडरा मंडल के अध्यक्ष मनीष पाठक के अनुसार थाना अंतर्गत चमौली बसनी निवासी वीरेंद्र और सुरेंद्र के बीच जमीन का विवाद है। जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम ने आदेशित भी किया है। सुबह उसी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। वीरेंद्र और उसके रिश्तेदार दया थाने गए।
सीओ बड़ागांव ने भाजपा नेताओं को समझाया
आरोप है कि भाजपा नेता का परिचय देने के बावजूद वीरेंद्र की पिटाई की गई और दया को भी थाने पर बैठा लिया गया। इसके बाद शांति भंग की आश्ंाका में चालान किया। वह थाने पहुंचे तो हेड कांस्टेबल ने राजीव विश्वकर्मा ने दुर्व्यवहार किया। उधर, धरना प्रदर्शन की सूचना पर सीओ बड़ागांव डॉ. चारू द्विवेदी देर शाम थाने पहुंची और भाजपा नेताओं को समझाया। भाजपा नेता थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए रात तक थाने पर अडे़ रहे। धरना में अजय पटेल, अरविंद मिश्रा, शैलेश मिश्रा, विनीत शुक्ला, आजाद त्रिपाठी, राजू मिश्रा, दीपक सिंह आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
महिला अधिवक्ता के साथ छेड़खानी का आरोप
राजातालाब तहसील परिसर में गुरुवार को महिला अधिवक्ता ने मनबढ़ों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर राजातालाब थाने में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात तक धरना जारी रहा।
अधिवक्ता के भाई का आरोप है कि लोहता के बिशुनपुरा निवासी मनबढ़ों ने मुकदमे की एक पैरवी को लेकर असलहे की मुठिया से हमला किया और बहन के साथ छेड़खानी की। वहीं एसडीएम न्यायालय के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उप जिलाधिकारी राजातालाब अपना सरकारी वाहन परिसर से नहीं निकाल सके।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला तो कैमरा ही खराब निकला। घटना को लेकर अधिवक्ताओं व तहसील बार एसोसिएशन ने रोष जताया। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उधर, एसडीएम राजातालाब उदयभान सिंह ने बताया कि इस मामले में तहसील प्रशासन का कोई सरोकार नहीं है। यह कानून व्यवस्था का मामला है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साइबर थाने में लंबित मामलों पर आईजी रेंज ने जताई नाराजगी
आईजी रेंज के. सत्यनारायणा ने गुरुवार देर शाम सारनाथ स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साइबर क्राइम के लंबित मामलों और कई पीड़ितों के मुकदमे दर्ज नहीं होने पर आईजी रेंज ने थाना प्रभारी पर नाराजगी जताई।
आईजी रेंज के. सत्यनारायणा शाम 6.30 बजे साइबर क्राइम थाने पहुंचे और अपराध रजिस्टर को खंगाला, जिसमें रजत अग्रवाल, रमाकांत राम, अमित प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद, अक्षय कुमार सहित कई पीड़ितों का साइबर से संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं था। वहीं कई मामले में लंबित पड़े होने के कारण प्रभारी राहुल शुक्ला सहित उप निरीक्षकों को फटकार लगाई।
पीड़ित से मोबाइल पर की बात
इस दौरान के. सत्यनारायणा ने बताया कि साइबर क्राइम की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। इस पर सुधार लाने की जरूरत है। साइबर क्राइम थाने की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए हर महीने निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान आईजी रेंज ने पीड़ितों से फोन पर फीडबैक भी लिया।
पीड़ित नेहा सिंह के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से लगभग चार लाख रुपये निकल गए थे। नेहा सिंह के मोबाइल पर फोन कर फीडबैक लिया, जिसमें नेहा सिंह ने बताया कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आईजी रेंज ने विवेचक चंद्रदीप कोपीड़ित के साथ कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया।