फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hatya

चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
hatya
चोलापुर। क्षेत्र के चोलापुर गांव में बुधवार की देर रात चाचा की हत्या करने के आरोपी भतीजे को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से ग्रामीणों ने चंदा लगाकर दाह-संस्कार करवाया।
विज्ञापन

चोलापुर गांव के दलित बस्ती में पखंडू अपने बेटे मनोज से दो हजार रुपये मांग रहा था। जिसे लेकर बाप-बेटे में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मनोज का चाचा मोहन (45) बीचबचाव करने लगा। गुस्साए मनोज ने पिता को छोड़कर चाचा मोहन पर ईंट से हमला कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चोलापुर ने घायल मोहन को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन अपने भाई पखंडू के साथ ही रहता था। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज को सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक मोहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और छोटा-मोटा काम करके जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत के बाद ग्रामीणों और बाजार के दुकानदारों ने चंदा जमाकर उसके अंतिम संस्कार के लिए 9 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed