वाराणसी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हरियाणा के सीएम ने देखा लाइट एंड साउंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश और ध्वनि की तरंगों पर तथागत का जीवनवृत्त साकार हुआ। भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली पर तथागत की जीवन यात्रा का लाइट एंड साउंड सिस्टम में प्रसारण हर किसी को अभिभूत कर गया। मंगलवार को काशी भ्रमण पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा के सीएम और देश के विभिन्न राज्यों के मेहमान सारनाथ पहुंचे।
मंगलवार की शाम को भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम सात बजे सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित धमेख स्तूप पर भगवान बुद्ध के जीवन वृतांत आधारित लाइट एंड साउंड शो देखने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ पहुंचे।
मेहमानों के पहुंचने पुरातात्विक खंडहर परिसर गेट पर पहुंचते ही पुरातात्विक अधिकारी रजनीश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। लाइट और साउंड देखने के बाद प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन अद्भुत है। कम समय में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध के पूरे जीवन वृतांत के सजीव चित्रण को देखना अनूठा अनुभव है।
उन्होंने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं लिहाजा ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे देखने आना चाहिए। कार्यक्रम देखने के बाद करीब 7.50 बजे मेहमानों का काफिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग नितिन द्विवेदी के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।