फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harvard Business School students will present story of change in basic education in Varanasi to world

Varanasi News: काशी की शिक्षा में बदलाव की कहानी, दुनिया को सुनाएंगी हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की छात्राएं

Tue, 16 Jan 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की छात्राएं अपनी शिक्षिका के साथ वाराणसी में पिछले 10 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर शोध कर रही हैं। दुनिया के बड़े विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सामने इसकी प्रस्तुति दी जाएगी। इसी क्रम में टीम ने प्राथमिक विद्यालय भिटारी पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन
Harvard Business School students will present story of change in basic education in Varanasi to world
अमेरिका की शोध टीम को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की छात्राएं काशी की बेसिक शिक्षा में बदलाव की कहानी पूरी दुनिया को बताएंगी। वाराणसी में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में 10 वर्षों में व्यापक सुधार पर दोनों ने अपनी शिक्षिका प्रो. लिंडा के साथ शोध शुरू किया है। इस शोध को वह जनरल में प्रकाशित भी करेंगी। दुनिया के बड़े विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सामने इसकी प्रस्तुति भी दी जाएगी।

विज्ञापन


हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के लेडिया बेगाग और एमिली टेडार्ड्स ने लोहता के प्राथमिक विद्यालय भिटारी में शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने उन्हें भ्रमण करवाया। यहां अध्ययन-अध्यापन में बदलाव की सराहना की। इससे पहले दोनों ने जिलाधिकारी व सीडीओ से मुलाकात की। दल ने उत्तर प्रदेश के लिए शिक्षा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्यों है, शिक्षा के परिवर्तन में नवाचार की भूमिका, संपर्क स्मार्ट शाला से शिक्षकों, बच्चों को कैसे लाभ मिल रहा है, जैसे विषयों पर शिक्षकों से विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन


दल के सदस्यों ने कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर बने दीदी के सवाल, टीएलएम की जानकारी ली। इस दौरान शिक्षकों ने दल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पुनीत सिंह, नितेश अग्रवाल, अमित कुमार, राजन अधिकारी, अनूप पांडेय, सरिता राय, अमृता सिंह, नीलम राय, मीनू शुक्ला रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची रवाना हुई टीम

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की छात्राएं भारत के बेसिक स्कूलों पर अध्ययन कर रहे हैं। हर राज्य के एक स्कूल की शिक्षण गतिविधियों और आयामों के बारे में जानकारी ले रही है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करेंगे। वह राजस्थान से काशी पहुंची थीं। सोमवार को वह रांची रवाना हो गईं। दल के अध्ययन को एक पुस्तक के रूप में उकेरा जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की टीम ने बेसिक स्कूलों में बदलाव और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर अध्ययन शुरू किया है। इसे वह अपने जनरल में प्रकाशित करेगी। इनके जनरल पढ़ने के लिए दुनिया के बड़े संस्थानों में भेजे जाते हैं। -हिमांशु नागपाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed