फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harsh Sporting 6-0 Stadium Rockers league matches 2-0 national players participate in swimming

Sport: हर्ष स्पोर्टिंग 6-0, स्टेडियम रॉकर्स ने 2-0 से जीते लीग मैच, तैराकी में राष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Mon, 02 Sep 2024 10:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:07 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल की काफी खबरें रहीं। बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, तैराकी प्रतियोगिता में 12 राष्ट्रीय खिलाड़ी जुटेंगे। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Harsh Sporting 6-0 Stadium Rockers league matches 2-0 national players participate in swimming
फुटबॉल खेलते यंग हीरोज और हर्ष स्पोर्टिंग क्लब के विजेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलास्तरीय फुटबॉल लीग मैच बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में खेले गए। जिला फुटबॉल संघ की ओर से हुई प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में हर्ष स्पोर्टिंग और स्टेडियम रॉकर्स ने फुटबॉल लीग मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पहला मैच स्टेडियम रॉकर्स और यूपीएससी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। पहले हाफ के 22वें और 26वें मिनट में स्टेडियम रॉकर्स के स्ट्राइकर विजय बहादुर ने गोलकर टीम को दो गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही यूपीएससी की टीम रक्षात्मक खेलने लगी। 
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर यूपीएससी के खिलाड़ियों ने दो अच्छे मौके बनाए। यूपीएससी के फाॅर्वर्ड खिलाड़ी विक्रांत सोलंकी को अच्छा मौका मिला लेकिन गेंद को गोल के बाहर मारकर उन्होंने मौका गवां दिया। अंतिम सिटी बजने पर स्टेडियम रॉकर्स की टीम 2-0 से विजय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच यंग हीरोज और हर्ष स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इसमें राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी यंग हीरोज क्लब की टीम ने मैच शुरू होते ही हर्ष स्पोर्टिंग पर दबाव बनाकर खेला। खेल के चौथे मिनट में हर्ष स्पोर्टिंग के आनंदपाल ने, राधा रमन ने छठवे, इंद्रदेव कनौजिया 25वें, अमित यादव ने 34वें मिनट में गोल कर यंग हीरोज को 4-0 से आगे कर दिया। प्रथम हाफ की सीटी बजने पर यंग हीरोज 4-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में यंग हीरोज से 58 मिनट में संजोग यादव और 62वें मिनट में अमित यादव ने गोल किए। इस तरह यंग हीरोज 6-0 से विजयी रही।

सुब्रतो कप में अनुज राजभर का चयन
गणेशपुर निवासी फुटबॉल खिलाड़ी अनुज राजभर का चयन सुब्रतो कप के लिए यूपी फुटबॉल टीम में हुआ है। उनका चयन जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम नई दिल्ली में 2 से 11 सितंबर तक आयोजित शिविर से हुआ। कोच भैरव दत्त ने बताया कि 63वीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप सुब्रतो कप में अनुज उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चैंपियनशिप में देश-विदेश की कुल 36 टीमें हिस्सा लेंगी। अनुज राजभर ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर काॅलेज के मैदान पर प्रशिक्षक भैरव दत्त की देखरेख में संचालित फुटबॉल नर्सरी से खेल की शुरुआत की। अनुज अंडर-17 वर्ग में रक्षापंक्ति के खिलाड़ी हैं। 

उमेश क्वानकीडो संघ के संयुक्त सचिव बने
क्वानकीडो संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को चेतगंज स्थित एकेडमी के सभागार में हुई। इसमें उमेश केशरी को क्वानकीडो संघ का संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी आकाश गुप्ता को दी गई। वहीं, प्रशिक्षण प्रमुख अमन वर्मा को बनाया गया। इस मौके पर अरविंद मौर्य, सत्येंद्र, शशांक श्रीवास्तव, इशिका गुप्ता और शाश्वत मौजूद रहे। 

सब जूनियर बालिका वर्ग में होगी कुश्ती
जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता काशी बुल्लू इंडरमीडिएट कॉलेज उगापुर में होगी। जनपदीय सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार अंडर-14 सब जूनियर बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ी दांव आजमाएंगी। जनपदीय सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। बालिका वर्ग की कुश्ती सोमवार को और बालक वर्ग की कुश्ती मंगलवार को होगी। 

तैराकी में 12 राष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खेल विभाग की ओर से आयोजित महिला खेल समारोह का आगाज तैराकी से होगा। यह प्रतियोगिता बीएचयू परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में होगी। इसमें सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग के तीन-तीन राष्ट्रीय और सीनियर बालक वर्ग में छह राष्ट्रीय खिलाड़ी तैराकी का हुनर दिखाएंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने आयोजन तिथियों को अंतिम रूप दे दिया है। 

प्रभारी उप क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि तीन सितंबर को जिलास्तरीय तैराकी का चयन ट्रायल बीएचयू स्वीमिंग पूल में सुबह आठ बजे से होगा। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल छह सितंबर को होगा। इसके अलावा महिला खेल समारोह में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, हैंडबाल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 13 सितंबर को लखनऊ में खेली जाएगी। 

टेनी क्वाइट में तुषार और काव्या विजेता
टेनी क्वाइट एसोसिएशन की ओर से रविवार को वरुणा स्थित निजी स्कूल में 22वीं सब जूनियर स्टेट टेनी क्वाइट प्रतियोगिता हुई। वाराणसी मंडल के चंदौली, राबर्टसगंज, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी के करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग एकल में वाराणसी के तुषार मिश्र और बालिका वर्ग में गाजीपुर की काव्या यादव विजेता रही। इस मौके पर डॉ. सुशील गौतम, मनीषा रानी, गुरविंदर सिंह, सिकंदर विलियम, सुभाष सिंह, अभिषेक सिंह मौजूद रहे। 

कराटे प्रतियोगिता आज से, 10 जोन के 700 खिलाड़ी आजमाएंगे दम
68वीं माध्यमिक जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता बंगाली टोला इंटर कॉलेज में खेली जाएगी। रविवार को मेजर विमल राव की देखरेख में भेलूपुर जोन के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। 

जनपद सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 जोन के 700 खिलाड़ी खेलेंगे। यह प्रतियोगिता सोनारपुरा स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में दो से तीन सितंबर को होगी। बालिका वर्ग में 300 जबकि बालक वर्ग में 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता सुबह आठ बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए प्रतिभागियों को आधार कार्ड और प्रमाणपत्र लाना होगा।

ताइक्वांडो में खेलेंगे 600 खिलाड़ी 
जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बंगाली टोला इंटर कॉलेज में चार सितंबर सुबह आठ बजे से होगी। इससे पहले सोमवार को खिलाड़ियों का वजन होगा। इसमें वाराणसी के दस जोन के 600 से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता होगी। 

मोहम्मद हकीम एशियन यूथ हैंडबॉल के भारतीय टीम कोच नियुक्त
दसवीं एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मेराज (ईरान) में 3 से 14 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें कोच पद की जिम्मेदारी वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद हकीम को दी गई है। उन्हें कोच नियुक्त कर दिया गया है। वह टीम के साथ विमान से ईरान के लिए रवाना हो गए। हकीम झारखंड के बोकारो के निवासी हैं। हकीम के चयन होने पर वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed