फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harishchandra pg college entrance examinations start from 24 September candidates will be able to take examination with old admit card

वाराणसी: हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 24 सितंबर से, पुराने प्रवेश पत्र से अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Sep 2021 06:35 PM IST
सार

बारिश के कारण हरिश्चंद्र महाविद्यालय की  स्थगित प्रवेश परीक्षाएं 24 से 27 सितंबर तक आयोजित कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को अपने पुराने प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा देनी है।

विज्ञापन
Harishchandra pg college entrance examinations start from 24 September candidates will be able to take  examination with old admit card
हरिश्चंद्र महाविद्यालय - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विधि प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। बारिश के कारण स्थगित प्रवेश परीक्षाएं 24 से 27 सितंबर तक आयोजित कराई जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित केंद्रों से सहमति मिलने के बाद नई समय सारिणी जारी की गई है।  

विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि बीकॉम की 17 सितंबर को स्थगित परीक्षा 25 सितंबर को, बीए प्रथम वर्ष और एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर को और बीएससी की प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित होंगी। स्नातकोत्तर में एमकॉम, एमए हिंदी, एमएससी रसायन, एमए राजनीति शास्त्र, एमएससी प्राणिविज्ञान,  एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होंगी।
विज्ञापन


एमएससी वनस्पति, भौतिकी, मनोविज्ञान और भूगोल की प्रवेश परीक्षाएं 25 सितंबर को आयोजित होंगी। स्नातक एवं विधि की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पूर्व में निर्गत प्रवेश पत्र में जो केंद्र का नाम और समय अंकित है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। अभ्यर्थियों को अपने पुराने प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा स्थगित होने पर भड़के थे छात्र

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रथम पाली की प्रवेश परीक्षा के बाद दूसरी कुलपति के आदेश पर स्थगित कर दी गई। परीक्षा स्थगित होने नोटिस जारी किया गया तो अभ्यर्थी भड़क उठे। वह दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा कराने पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को शांत कराया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। इसकी सूचना उदय प्रताप इंटर कालेज व हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज को भी दी गई। वहीं जानकारी न होने के कारण छात्र केंद्रों पर पहुंच गए। छात्रों ने प्राचार्य को घेर लिया और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। समझाने-बुझाने के बाद छात्रों ने धरना स्थगित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed