फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harishchandra Mahavidyalaya has an agreement with Google

ऑनलाइन शिक्षा: हरिश्चंद्र महाविद्यालय का गूगल के साथ करार, आठ हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
सार

छात्र अब गूगल पर उपलब्ध कई तरह के ई-कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे। महाविद्यालय ने सभी सात संकायों के वर्चुअल कंटेंट अपलोड कर रखे हैं। 

विज्ञापन
Harishchandra Mahavidyalaya has an agreement with Google
हरिश्चंद्र महाविद्यालय - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय ने ई-शिक्षा के लिए गूगल से करार किया है। ऑनलाइन शिक्षा में बेहतर करने के लिए महाविद्यालय ने यह कदम उठाया है। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि महाविद्यालय ने ई-शिक्षा की ओर एक कदम बढ़ाते हुये गूगल से करार किया है। इसके बाद महाविद्यालय संबंधित सभी कार्य डिजिटल होंगे।

विज्ञापन


करार होने के बाद आठ हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं तथा सभी शिक्षक गूगल के मूल्यवान फीचर्स का प्रयोग कर सकेंगे। अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में हरिश्चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि गूगल के साथ मिलकर शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिपूर्ण कार्य कर सकें।
विज्ञापन


इस करार में डॉ. आनंद कुमार द्विवेदी, डॉ. संजय श्रीवास्तव तथा डॉ. दर्शन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्र अब गूगल पर उपलब्ध कई तरह के ई-कंटेंट एक्सेस कर सकेंगे। महाविद्यालय ने सभी सात संकायों के वर्चुअल कंटेंट अपलोड कर रखे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed