फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harishankar singh appointed UP bar council chairman

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन चुने गए हरिशंकर सिंह, 23 सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Harishankar singh appointed UP bar council chairman
वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह - फोटो : Amar Ujala

आगरा की अधिवक्ता कुमारी दरवेश सिंह यादव की हत्या के बाद बनारस के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह को सर्वसम्मति से रविवार को यूपी बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। प्रयागराज में आयोजित बैठक में बार काउंसिल के 23 सदस्य मौजूद रहे और सभी ने हरिशंकर सिंह पर भरोसा जताया। 

विज्ञापन


अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया कि बार काउंसिल के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया है। काफी दिनों से रुके कार्यों का तेजी से निस्तारण और अधिवक्ता हित से जुड़े तमाम प्रकरणों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। अधिवक्ताओं से जुड़ी मांगों को प्रदेश सरकार से बातचीत कर जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम और महामंत्री बृजेश मिश्र, बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र और महामंत्री विनोद शुक्ल, संजय सिंह दाढ़ी, घनश्याम मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मेराज फारूकी जुग्गन, शैलेंद्र सरदार, अनुज यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रंजन मिश्र, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed