{"_id":"5d195c3a8ebc3e3cee01412e","slug":"harishankar-singh-appointed-up-bar-council-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन चुने गए हरिशंकर सिंह, 23 सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन चुने गए हरिशंकर सिंह, 23 सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय
Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की अधिवक्ता कुमारी दरवेश सिंह यादव की हत्या के बाद बनारस के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर सिंह को सर्वसम्मति से रविवार को यूपी बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। प्रयागराज में आयोजित बैठक में बार काउंसिल के 23 सदस्य मौजूद रहे और सभी ने हरिशंकर सिंह पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
अधिवक्ता हरिशंकर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया कि बार काउंसिल के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया है। काफी दिनों से रुके कार्यों का तेजी से निस्तारण और अधिवक्ता हित से जुड़े तमाम प्रकरणों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। अधिवक्ताओं से जुड़ी मांगों को प्रदेश सरकार से बातचीत कर जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम और महामंत्री बृजेश मिश्र, बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र और महामंत्री विनोद शुक्ल, संजय सिंह दाढ़ी, घनश्याम मिश्र, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मेराज फारूकी जुग्गन, शैलेंद्र सरदार, अनुज यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, रंजन मिश्र, विकास श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन