{"_id":"5c5a8562bdec22629b0071c8","slug":"hariram-chero-son-and-nephew-invoice-in-affray-by-police-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : विधायक के बेटे और भतीजे के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में, एमएलए ने फोन कर कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : विधायक के बेटे और भतीजे के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में, एमएलए ने फोन कर कहा...
Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में विधायक(MLA) के बेटे और भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। विधायक(MLA) को जानकारी होते ही उन्होंने कोतवाली में फोन लगा कर ऐसी बात कही कि पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
सोनभद्र के दुद्धी से विधायक हरिराम चेरो के बेटे रंगराजन चेरो और भतीजे संदीप चेरो के बीच मंगलवार की रात म्योरपुर तिराहा मोड़ के पास किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल गोपाल यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
साथ ही विधायक को सूचना दी गई। हरिराम चेरो ने पुलिस को खुद ही फोन कर के कहा कि दोनों पर कार्रवाई कीजिए। क्योंकि गलत काम गलत ही होता है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रंगराजन चेरो और संदीप चेरो को रात भर थाने पर बिठाए रखा। बुधवार सुबह लिखित माफीनामा लेकर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में विधायक हरिराम चेरो ने बताया कि दोनों लड़के नशे में धुत होकर आपस में लड़ रहे थे। जो पूरी तरह से गलत है। वह नशे के खिलाफ नशा मुक्त उन्मूलन अभियान चला रहे हैं। इसलिए उन्होंने पु्लिस से कहा कि उन दोनों का चालान किया जाए। चाहे हमारे लड़के हो या किसी के भी गलत करेंगे तो सजा जरूर मिलनी चाहिए।