फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hariram chero son and nephew Invoice in affray by police in sonbhadra

यूपी : विधायक के बेटे और भतीजे के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में, एमएलए ने फोन कर कहा...

Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 06 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Hariram chero son and nephew Invoice in affray by police in sonbhadra
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में विधायक(MLA) के बेटे और भतीजे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। विधायक(MLA) को जानकारी होते ही उन्होंने कोतवाली में फोन लगा कर ऐसी बात कही कि पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
विज्ञापन


सोनभद्र के दुद्धी से विधायक हरिराम चेरो के बेटे रंगराजन चेरो और भतीजे संदीप चेरो के बीच मंगलवार की रात म्योरपुर तिराहा मोड़ के पास किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल गोपाल यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


साथ ही विधायक को सूचना दी गई। हरिराम चेरो ने पुलिस को खुद ही फोन कर के कहा कि दोनों पर कार्रवाई कीजिए। क्योंकि गलत काम गलत ही होता है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रंगराजन चेरो और संदीप चेरो को रात भर थाने पर बिठाए रखा। बुधवार सुबह लिखित माफीनामा लेकर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में विधायक हरिराम चेरो ने बताया कि दोनों लड़के नशे में धुत होकर आपस में लड़ रहे थे। जो पूरी तरह से गलत है। वह नशे के खिलाफ नशा मुक्त उन्मूलन अभियान चला रहे हैं। इसलिए उन्होंने पु्लिस से कहा कि उन दोनों का चालान किया जाए। चाहे हमारे लड़के हो या किसी के भी गलत करेंगे तो सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed