फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hardcore criminal run away from police custody in mirzapur

मिर्जापुर में दरोगा को धक्का दे सिपाही की ही बाइक से भागा फरार आरोपी

Thu, 02 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 02 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
hardcore criminal run away from police custody in mirzapur
यूपी100 - फोटो : amar ujala
पुलिस कस्टडी से लगभग चार माह पूर्व फरार आरोपी गुरुवार को पुलिस के हाथ से तब फिर फिसल गया, जब वह मिर्जापुर जिले के बसही स्थित गांव में पकड़ने गई पुलिस टीम के दरोगा को धक्का मारते हुए  सिपाही की ही बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। फरार आरोपी सलीम चार महीने पहले इलाहाबाद न्यायालय जाते समय पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। 
विज्ञापन


इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस अवाक रह गई, वहीं इसकी क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। थाने में  मुठभेड़ की  घटना दर्ज कर आरोपी की तलाश के  लिए दबिश दी जा रही हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के बासहीं कला निवासी आरोपी सलीम जनपद के अलावा इलाहाबाद तथा मध्यप्रदेश में  वांछित है ।
विज्ञापन


उस पर हत्या, जानलेवा हमले समेत 20 मुकदमें दर्ज हैं। विगत कई वर्ष से  यह आरोपी नैनी जेल में  बंद था। चार माह पूर्व जेल से  इलाहाबाद स्थित जिला न्यायालय लाए जातेे समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबीर के जरिये पता चला कि वह इन दिनों अपने गांव में छिपा हुआ है, जिसे पकड़ने के  लिए जिले की क्राइम ब्रांच के  साथ लालगंज थाने की  पुलिस थाने से  एक किलोमीटर की दूरी पर बसहीं कला गांव में  गिरफ्तार करने के  लिए  पहुंची थी।  


आरोपी पुलिस को देख एक खेत में छिप गया था। पुलिस तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच वहां पर आरोपी एक सब इंस्पेक्टर को धक्का देते  हुए फिल्मी स्टाइल में  थाने के एक सिपाही राम दुलार की अपाचे बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि दबिश के दौरान सलीम भाग गया था। दो टीमें गठित करके तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed