{"_id":"5feb86658ebc3e3c4d57ac61","slug":"happy-new-year-varanasi-news-vns566238482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं मनेगी तंदूरी नाइट तो कहीं केक काटकर मनाएंगे नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं मनेगी तंदूरी नाइट तो कहीं केक काटकर मनाएंगे नए साल का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नए साल पर शहर के तमाम होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और अपार्टमेंट में परिवार संग नए साल का धमाकेदार स्वागत होने की तैयारी चल रही है। कुछ लोग मंदिरों, गुरुद्वारा, चर्च पहुंचकर प्रभु से प्रार्थना करेंगे। लेकिन शहर के कुछ परिवार इससे हटकर नए साल का वेलकम करने की तैयारी में है। परिवार के लोग कोरोना से सतर्कता बरतते हुए घर पर बकायदे बोनफायर के साथ तंदूरी पार्टी में नाचेंगे, गाएंगे और धमाल करेंगे। ऐसे ही कुछ परिवारों से हमने जानी उनकी प्लानिंग।
छत पर लगेगा बोनफायर, होगी तंदूरी पार्टी
बिरदोपुर निवासी प्रिया अग्रवाल बताती हैं कि पूरे परिवार का प्लान है कि इस बार सब घर पर ही पूरी प्लानिंग के साथ नए साल के जश्न को यादगार बनाएंगे। बेटी वेदांती मुबंई में मेकअप आर्टिस्ट है। लेकिन कोरोना के कारण वो इस बार घर पर है। न्यू ईयर पार्टी की पूरी प्लानिंग उसी की है, बोनफायर के साथ तंदूर का पूरा सिस्टम लगेगा।
बच्चों के साथ काटेंगे केक, मनाएंगे जश्न
मढ़ौली निवासी बिंदु वर्मा ने बताया कि साल के आखिरी दिन कुछ न कुछ खास पकाते हैं और साथ वक्त बिताते हैं। इस साल बच्चों की पसंद से केक काटकर इसे यादगार बनाने की प्लानिंग है। पत्नी शालू डिनर के लिए बच्चों की पसंद के पकवान बनाएंगी। सुबह मंदिर दर्शन के बाद बच्चों की प्लानिंग घाट घूमने की है।
विज्ञापन
फैमिली डिनर के साथ नए साल का आगज
लंका निवासी प्रतिभा सिंह कहती हैं कि मेरी ज्वाइंट फैमिली है, इसलिए हम पूरे परिवार और बच्चों के साथ मिलकर चांदमारी स्थित एक रेस्टोरेंट में फैमिली डिनर करेंगे और वहीं फिर नए साल का स्वागत होगा। नए साल का स्वागत है तो बच्चों के लिए कुछ तोहफे भी लिए हैं, जो उन्हें पार्टी के बाद दूंगी।