{"_id":"60acf760fff3ce7d3a7dabdd","slug":"happy-hypoxia-is-danger-for-youths-infects-lungs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: युवाओं लिए जानलेवा बन रहा हैप्पी हाइपोक्सिया, फेफड़ों को करता है संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: युवाओं लिए जानलेवा बन रहा हैप्पी हाइपोक्सिया, फेफड़ों को करता है संक्रमित
Tue, 25 May 2021 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 May 2021 06:40 PM IST
सार
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चेस्ट विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने बताया कि हैप्पी हाइपोक्सिया में बुखार और खांसी के लक्षण नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
Happy Hypoxia
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर में बदले लक्षणों ने सबसे ज्यादा युवाओं को अपनी चपेट में लिया है। कोरोना संक्रमितों में हैप्पी हाइपोक्सिया जानलेवा साबित हो रहा है। वाराणसी सहित पूर्वांचल में कोरोना से हुई मौतों में 80 फीसदी तक आक्सीजन की कमी कारण बनी है। विशेषज्ञ कोरोना मरीजों की अचानक बिगड़ती तबियत के पीछे हैप्पी हाइपोक्सिया को मान रहे हैं। सामान्य कोरोना मरीजों में ये लक्षण ज्यादा हैं और बुखार, खांसी नहीं होने की वजह से जब तब आक्सीजन का स्तर कम होता है, तब तक हालत ज्यादा ही बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चेस्ट विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसके अग्रवाल ने बताया कि बीएचयू आने वाले ज्यादातर मरीज हैप्पी हाइपोक्सिया की चपेट में हैं। यह बीमारी ज्यादातर युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। इसमें आक्सीजन लेवल अचानक गिरता है और 70 तक पहुंच जा रहा है। यही कारण है कि जब तक लोग समझ रहे हैं मरीज की मौत हो जा रही है। प्रोफेसर एसके अग्रवाल बताते हैं कि हैप्पी हाइपोक्सिया में फेफड़ों में संक्रमण फैलने से कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे खून में आक्सीजन घुल नहीं पाता है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन लेवल से पहचान सकते हैं हैप्पी हाइपोक्सिया
कोरोना संक्रमित मरीजों में इस बीमारी की वजह से आक्सीजन स्तर गिरने की समस्या आम है। ऐसे में घर में आक्सीमीटर रखें और उससे लगातार जांच करते रहें। इसके अलावा एक सांस में गिनती गिनने, सांस रोकने और डीप ब्रीथिंग से इसकी पहचान की जा सकती है। ऑक्सीजन की कमी होने पर पेट के बल लेटने से सांस लेने में आसानी होगी। यह फेफड़ों को मजबूत करने का अच्छा तरीका है। लंबी लंबी सांस लें और छोड़े, जिससे ऑक्सीजन की जरूरत भी पूरी होगी और फेफड़े भी मजबूत होंगे। आक्सीजन 90 से नीचे आए तो सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
लक्षण आने के बाद बिना समय गंवाए करें इलाज
प्रोफेसर एसके अग्रवाल बताते हैं कि पहले वेब में भी चेस्ट इंफेक्शन की शिकायतें थीं, लेकिन अब ज्यादा है। कोविड होने पर लोग टाइफाइड की जांच करा रहे हैं। ऐसे में भ्रमित होने की बजाय लक्षण होने पर तत्काल इलाज पर ध्यान दें। आठ-नौ दिनों के बाद अस्पताल ढूंढने में समय बर्बाद कर रहे हैं। इसी देरी में संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच रहा है और हैप्पी हाइपोक्सिया मौत की वजह बन रही है।
किडनी, दिमाग और दिल पर ज्यादा असर
प्रोफेसर एसके अग्रवाल बताते हैं कि हैप्पी हाइपोक्सिया किडनी के साथ दिल और दिमाग पर भी असर डालता है। युवाओं में इम्युनिटी मजबूत होने के कारण शुरुआती लक्षण उनमें नहीं आते, मगर फेफड़ों में संक्रमण पहुंचने के बाद किडनी, दिल और दिमाग को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि इसमें सामान्य सा दिखने वाला मरीज अचानक वेंटीलेटर पर भी दम तोड़ रहा है।