फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Happy fridge service launched for distributed food to among in poor people in varanasi

'हैप्पी फ्रिज' सेवा शुरू होने से अब गरीबों की मिटेगी भूख, डीएम ने कहा- बचा भोजन यहां पहुंचाएं

Wed, 04 Dec 2019 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Happy fridge service launched for distributed food to among in poor people in varanasi
'हैप्पी फ्रिज' सेवा की शुरुआत करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में पांडेयपुर चौराहा पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास पांडेयपुर व्यापार मंडल और फीडिंग इंडिया के सहयोग से 'हैप्पी फ्रिज' सेवा की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से घर, समारोह में बचे हुए खाने को हैप्पी फ्रिज में जमा कराने को कहा, जिससे कि गरीब लोगों को भोजन मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन


पांडेयपुर व्यापार मंडल और फीडिंग इंडिया के सहयोग से भोजन के साथ खाने की और चीजें जो लोगों के पास बच जाती हैं, उन्हे इकट्ठा कर गरीबों जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए हैप्पी फ्रिज सेवा की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने कहा कि भारतवर्ष धर्म के नाम पर, दूसरों की मदद के नाम से बहुत प्रसिद्ध रहा है। पहले के लोगों द्वारा हमेशा से सामाजिक दायित्व निभाया गया। पहले लोग ना केवल खाने-पीने की व्यवस्था करते थे बल्कि समाज के लिए धर्मशालाएं बनवाना, पानी के कुएं, बावली बनवाना, अस्पताल बनवाना और शिक्षा जैसे कार्य सामाजिक सहायता से किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था सौ दो-सौ सालों में बदलती गईं। धीरे-धीरे सारी चीजें कम होती गईं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि धीरे-धीरे वे परंपराएं वापस आ रही हैं। वाराणसी जैसे अति प्राचीन नगरी में ऐसे कार्यों की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने मुंबई स्थित कैंसर अस्पताल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी हास्पिटल के बाहर इसी तरह का रोटी बैंक चलाया जाता है।

केरल के एक जिले में लोगों के बचे हुए भोजन को गाड़ी से इकट्ठा कर शाम के समय चिह्नित जगहों पर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। आंध्र प्रदेश में इडली का बैंक चलता है। स्कूल के बच्चों द्वारा अतिरिक्त इडली घर से टिफिन में लाकर डोनेट की जाती हैं जो गरीबों में वितरित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मॉडल तैयार कर घाटों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व अन्य चिह्नित जगहों पर ऐसे लोगों के लिए जिन्हें भोजन नसीब नहीं उन तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें एक कदम आगे बढ़ कर समाज के और लोगों को जोड़ना और इस कार्य को आगे बढ़ाना है।

महानगर उद्योग व्यापार समिति के संरक्षक नारायण खेमका ने कहा कि बाबा विश्वनाथ व माता अन्नपूर्णा के इस नगरी में कभी भी कोई भूखा सोया नहीं है और न सोएगा। हैप्पी फ्रिज के लगने से उस गरीब के थाली में भोजन यहां से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed