फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the occasion of Hanuman Jayanti, Hanuman Chalisa is being recited from temples to homes, processions

Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों से लेकर घरों तक हो रहे हैं हनुमान चालीसा के पाठ

Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में विराजमान हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अनुष्ठान होंगे। तुलसीघाट, बनकटी हनुमान, दुर्गाकुंड हनुमान मंदिर, पातालपुरी मठ, महामृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारियों को देर रात अंतिम रूप दिया गया।


 

विज्ञापन
On the occasion of Hanuman Jayanti, Hanuman Chalisa is being recited from temples to homes, processions
भिखारीपुर से निकली हनुमान ध्वजा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री हनुमान ध्वजा यात्रा के साथ ही शहर भर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। मंदिरों से लेकर घरों तक हनुमान चालीसा के पाठ हो रहे हैं। हनुमान जी के भक्त हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी कर रहे हैं। संकट मोचन मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों और श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी जन्मोत्सव के आयोजन हो रहे हैं।

विज्ञापन


श्री हनुमत सेवा समिति की ओर से श्री हनुमान ध्वजा यात्रा गुरुवार सुबह चैत्र पूर्णिमा पर भिखारीपुर तिराहे से निकली। सुंदरपुर, नरिया, लंका होते हुए शोभायात्रा संकटमोचन दरबार तक जाएगी। शोभायात्रा में श्री हनुमान ध्वजा के साथ ही झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन


 

On the occasion of Hanuman Jayanti, Hanuman Chalisa is being recited from temples to homes, processions
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में विराजमान हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। तुलसीघाट, बनकटी हनुमान, दुर्गाकुंड हनुमान मंदिर, पातालपुरी मठ, महामृत्युंजय महादेव मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारियों को देर रात अंतिम रूप दिया गया।

बालाजी के हवन के साथ होगा धर्मशस्त्र व धर्मशास्त्र का वितरण
हनुमान प्राकट्य दिवस पर धर्मसंघ परिसर में स्थापित मेहंदीपुर बालाजी का सवामणी हवन भोग के साथ धर्मशास्त्र व धर्मशस्त्र का वितरण होगा। धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्रीहनुमान प्राकट्य दिवस पर धर्मसंघ में स्थापित मेहंदीपुर बाला जी का विशेष शृंगार, पूजन व सवामणी हवन व भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही 1008 हनुमान भक्तों को धर्मशास्त्र व धर्मशस्त्र का वितरण किया जाएगा। समिति के आचार्य महेश चंद्र मिश्र के संयोजन में बालाजी का दरबार लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed