फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman Janmotsav 2022 sankat mochan worshiped in shiv ki nagri varanasi devotees queue in temples

Hanuman Janmotsav 2022: शिव की नगरी में पूजे गए संकटमोचक, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा जय श्री राम

Mon, 24 Oct 2022 02:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

शिव की नगर काशी में सोमवार को प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त, वीरता व त्याग के पर्याय संकटमोचन महाबली हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 sankat mochan worshiped in shiv ki nagri varanasi devotees queue in temples
अक्षयवट हनुमान जी का भव्य श्रृंगार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त, वीरता व त्याग के पर्याय शिव के अवतार महाबली हनुमान के जन्मोत्सव पर शिव की नगरी में चहुंओर भक्तिमय माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान जी के दर पर मत्था टेका। उन्हें लड्डू, तुलसी की पत्ती, माला-फूल, सिंदूर अर्पित करके समस्त कष्ट हरने की कामना की। महाबली हनुमान के जन्मोत्सव पर  जय हनुमान ज्ञान गुणसागर, जय कपिश तिहुं लोक उजागर... की गूंज मंदिरों के साथ गलियों और चौराहों पर भी गूंजी। संकट मोचन समेत शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में सुबह शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर देर रात तक चलेगा।

विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल मंदिर में संकटमोचन को गंगाजल से स्नान के उपरांत नवीन वस्त्र धारण कराया गया। इसके उपरांत हनुमान जी का तुलसी, कमल, गुलाब और गेंदा के फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। संकटमोचन की भव्य आरती उतारी गई। मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही अनवरत कतार लगी है।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम स्थित अक्षयवट मंदिर में पवन पुत्र का विधि-विधान से जन्मोत्सव मना। प्रभु का पुष्पों से श्रृंगार किया गया। अक्षयवट हनुमान को लड्डू का भोग और सिंदूर अर्पित कर भक्तों ने आशीष लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022 sankat mochan worshiped in shiv ki nagri varanasi devotees queue in temples
संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमानजी की झांकी और दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान, अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। चेतसिंह किला स्थित दक्षिणमुखी हनुमान, मैदागिन स्थित पातालेश्वर हनुमान समेत जिले के प्रतिष्ठित मंदिरों में विशेष शृंगार के साथ ही पूजन-अर्चन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed