फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hanuman Chalisa Worlds biggest ritual going to be held in varanasi to get rid of Corona virus

वाराणसी : कोरोना से मुक्ति के लिए काशी में विश्व का सबसे बड़ा अनुष्ठान कल से, धर्मगुरुओं ने किया आह्वान

Mon, 17 May 2021 01:03 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 01:03 AM IST
सार

देश-दुनिया में गहराए वैश्विक महामारी कोरोना संकट से निजात दिलाने के लिए बाबा विश्व नाथ की नगरी वाराणसी में विश्व का सबसे बड़े अनुष्ठान होने जा रहा है। हनुमान चालीसा का होगा सवा पांच लाख पाठ। 

विज्ञापन
Hanuman Chalisa Worlds biggest ritual going to be held in varanasi to get rid of Corona virus
हनुमान चालीसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन गतिविधि ने विश्व के सबसे बड़े सामूहिक अनुष्ठान का संकल्प लिया है। श्री हनुमान चालीसा का यह अनुष्ठान 18 मई सुबह 8:30 बजे से आरंभ होगा।

विज्ञापन


इसके लिए देश भर के संत-महात्मा, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया है कि इस महामारी से मानव समाज की रक्षा के लिए वह संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना करें। कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक डॉ. शुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि अनुष्ठान के लिए सभी धर्मावलंबियों, पीठाधीश्वर,  मनीषियों, आचार्यों, समाजसेवी संस्थाओं तथा गणमान्य लोगों ने समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया है।
विज्ञापन


जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जितेंद्रानंद, कैवल्य दास, संत ब्रज चैतन्य महाराज, गायत्री परम संत सिद्धेश्ररानंद महराज, जगतगुरु स्वामी रामकमल दास वेदांती, स्वामी शंकरानंद महराज, दयाशंकर मिश्र, आरके चौधरी, मोहिनी झंवर, प्रेम मिश्रा, केशव जालान, जगतगुरु दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज, कथावाचक शान्तनु महाराज ने आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा अनुष्ठान

विश्व के सबसे बड़े अनुष्ठान में सम्मिलित होने वाले लोगों को पांच बार श्रीराम जय राम जय जय राम... महामंत्र का जाप कर 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना है इसके पश्चात पुन: पांच बार श्रीराम जय राम जय जय राम का जप कर यह अनुष्ठान पूर्ण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed