{"_id":"5f173d30f5623a7a0b05b6b0","slug":"hands-of-kashi-s-command-daughters-mantasha-iqbal-reached-the-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की कमान बेटियों के हाथ, फाइनल में पहुंची मंतशा इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की कमान बेटियों के हाथ, फाइनल में पहुंची मंतशा इकबाल
Wed, 22 Jul 2020 12:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैरम खिलाड़ी मंतशा इकबाल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कैरम संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के चार लीग मुकाबले में महिला वर्ग में शीर्ष रैंक प्राप्त कर काशी की मंतशा इकबाल और प्रयागराज के अब्दुल रहमान फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संयोजक रणबीर सिंह के मुताबिक लगातार चार लीग मुकाबलों में शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाली मंतशा इकबाल 7.44 मिसिंग स्कोर के साथ महिला वर्ग में सीधे फाइनल में क्वालीफाई कर गई है, जबकि 8.84 के मिसिंग स्कोर के साथ कामना गुप्ता दूसरे, 9.70 के मिसिंग स्कोर के साथ तूलिका चौरसिया तीसरे और 10.75 के मिसिंग स्कोर के साथ अंजलि केशरी चौथे स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
वहीं पुरुष वर्ग में प्रयागराज के अब्दुल रहमान चौथे लीग में 4.38 मिसिंग स्कोर के साथ रैंकिंग लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सीधे फाइनल में पहुंचे। 15 वर्षीय मंतशा ने बताया कि अब तक लीग मैचों के लिए चार घंटे अभ्यास करती थी। अब फाइनल में जगह मिली है तो ज्यादा समय अभ्यास के साथ कम समय में अधिक स्लैम को पैकेट इन करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन