{"_id":"5f8758c28ebc3e9b9174784a","slug":"hand-washing-day-city-news-vns5529042113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने के लिए हाथ धोना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचने के लिए हाथ धोना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बीच शुरुआत से जो सलाह दी जा रही है, वह है समय-समय पर हाथ धोते रहना। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे पर हमने विशेषज्ञ से जाना कि कोरोना संक्रमण में हाथ धोना क्यों जरूरी है और हाथ धोते वक्त हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ईएसआईसी अस्पताल पांडेयपुर की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. धवनी जायसवाल के मुताबिक हाथों के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि हम अक्सर अपने हाथों से अपना चेहरा छूते हैं। अगर वायरस से संक्रमित सतह को हमने स्पर्श किया हो और फिर इन्हीं हाथों से अपने आंख, नाक और मुंह वगैरह छुआ तो इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए इस वायरस से बचाव के लिए विशेषज्ञ हाथों को साबुन से बार-बार धोने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन लगातार साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर लगाने के साथ हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। क्योंकि उनमें मौजूद रसायनों से हाथों की प्राकृतिक क्रीम और नमी कम होती जाती है। इससे त्वचा रूखी होने लगती है, ऐसे में त्वचा फटने लगती है और इससे आई दरारों से भी वायरस शरीर में जा सकता है।
हाथ धोने के बाद क्रीम लगाएं
हाथ की ऊपरी त्वचा में प्राकृतिक तेल और वैक्स होता है। जो बाहर और भीतर दोनों तरफ से हाथों की सुरक्षा दीवार होती है। बार बार साबुन से हाथ धोने और सैनेटाइजर के प्रयोग से हाथों की प्राकृतिक दीवार को नुकसान होता है। इस स्थिति से बचने के लिए हाथ धोने या सैनिटाइजर लगाने के बाद क्रीम या वैसलीन का इस्तेमाल करें, जिससे रूखापन खत्म हो जाए और कोमलता बनी रहे।
खुशबू युक्त साबुन का प्रयोग कम करें
कोरोना संक्रमण के दौर में लोग खुशबूदार साबुन का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। खुशबूदार साबुन का प्रयोग कम से कम करें, क्योंकि यह झाग की मोटी परत बनाता है। हाथों को जब रगड़ कर धोते हैं तो हाथों में मौजूद प्राकृतिक तेल को भी धो देता है। लंबे समय तक ऐसा करने से हाथों की प्राकृतिक सुंदरता भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
गुनगुने पानी का प्रयोग करें
हल्के गुनगुने पानी से हाथों को 20 सेकंड तक धोएं, न कि गर्म पानी से। इसके बाद हाथों को तौलिए के भीतर रख लें, हाथ को सुखाने के लिए तौलिए से न रगड़े। हाथ सूखने पर तुरंत मॉस्चराइजर क्रीम लगाएं। ऑफिस जा रहे हैं या बाहर ड्यूटी पर हैं तो अपने पास क्रीम रखें और हाथ धोने के साथ उसे जरूर लगाएं। इससे आपके हाथों की त्वचा नरम और स्वस्थ रहेगी।
हाथ फटे हैं तो सैनेटाइजर न लगाएं
हाथ की त्वचा फटी है तो अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का प्रयोग बिल्कुल न करें। हैंड सैनेटाइजर और मॉस्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग मिलाकर कर सकते हैं। लेकिन इससे वायरस खत्म होने की गुंजाइश बहुत कम है। हाथ फटे हैं तो खुशबूदार चीजों का प्रयोग न करें। रात को सोने से पहले हाथों में मॉस्चराइजिंग क्रीम लगाएं और सूती के कपड़े से बने दस्ताने से हाथों को 20 मिनट तक ढक लें ताकि हाथों में नमी आ जाये। इसके बाद हाथों को हल्के से धो लें और सो जाएं।