फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hameed bridge Ghazipur connecting UP Bihar leads to long traffic jam

यूपी बिहार को जोड़ने वाला हमीद सेतु बंद होने से लगा लंबा जाम, तीन किमी तक पैदल चलने को मजबूर

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hameed bridge Ghazipur connecting UP Bihar leads to long traffic jam
हमीद सेतु बंद होने के बाद फंसी एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर में यूपी व बिहार को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण वीर अब्दुल हमीद सेतु एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के दोनों तरफ भारी एवं छोटे वाहनों 24 घंटे से खड़े हैं। लोग कल से पैदल पुल पार कर रहे हैं। इसकी लंबाई कहने के लिए लगभग एक किमी है, लेकिन जाम के कारण सोमवार को लोग तीन किमी तक पैदल ही चलने को मजबूर हुए। जिनके पास बच्चों के साथ सामान था उन्हें और भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। भोर से लेकर देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


उधर पुल पर आवागमन बंद होने के बाद अब 40 किमी की अधिक दूरी तय कर चार पहिया वाहन जमानिया व करंडा के रास्ते जिला मुख्यालय आएंगे। जबकि भारी वाहन वाराणसी के रास्ते ही जिला मुख्यालय आ पाएंगे। यह दूरी 100 किमी से भी अधिक पड़ेगी।

विज्ञापन

Hameed bridge Ghazipur connecting UP Bihar leads to long traffic jam
हमीद सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला।

हमीद सेतु के ज्वाइंटरों में आई खराबी के बाद दो पहिया वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों को पुल से होकर आने-जाने पर रविवार से ही रोक लगा दिया गया है। इसके बाद पुल से आवागमन करने वाले आम राहगीर, छात्र, मरीज, कारोबारी आदि सभी परेशान हैं। लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर हैं।

पुल की मरम्मत के लिए गुजरात की एक कंपनी के दर्जनों कर्मी मौके पर पहुंचकर मरम्मत में जुट गए है। यह कार्य एनएचएआई वाराणसी के इंजीनियर सुरेश पाल की देखरेख में दोपहर करीब 11 बजे शुरू हुआ। पुल पर ड्रील मशीन से स्पैन में होल करने का काम शुरू कर दिया गया, जो करीब दो घंटों तक चलता रहा। मरम्मत में जुटे कर्मियों की मानें तो यह काम तीन से चार दिन के अंदर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो पुल मरम्मत के बाद पहले भारी वाहन को छोड़कर अन्य के लिए खोला जाएगा। सेतु पर दोनों ज्वाइंटरों के पूर्ण मरम्मत का काम चल रहा है। 20 नवंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed