{"_id":"64564fb96944a72e45073ed4","slug":"haj-pilgrimage-will-not-happen-without-second-vaccine-of-corona-vaccine-varanasi-news-c-20-vns1013-190951-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कोरोना वैक्सीन के दूसरे टीके के बिना नहीं होगी हज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कोरोना वैक्सीन के दूसरे टीके के बिना नहीं होगी हज यात्रा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हज कमेटी ने सर्कुलर जारी कर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। हज पर जाने वाले जायरीन जल्द कोरोना के टीके की दूसरी डोज लगवा लें। जो नहीं लगवाएंगे, वे हज सफर पर जाने से वंचित रह जाएंगे। उत्तर प्रदेश हज कमेटी ने सर्कुलर जारी कर टीके की स्थिति फॉर्म को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
मुकद्दस हज का सफर 21 मई से शुरू होगा। इसको लेकर टीकाकरण, ट्रेनिंग करवाने आदि की तैयारी चल रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि मेडिकल सर्टिफिकेट और कोरोना टीके की डोज का प्रमाणपत्र प्रदेश हज कमेटी को भेजना है। इसके बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इसे अपलोड भी करना है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि कुछ जायरीन बचे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।