फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey live update: ASI team reached Gyanvapi, every corner will be explored

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में 7वें दिन का सर्वे खत्म, तहखानों की दीवारों और मलबे को भी रिकॉर्ड में किया दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 05:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

एएसआई की टीम सांतवें दिन के सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंची। भोजनावकाश के कारण करीब डेढ़ घंटे तक सर्वे की प्रक्रिया रोकी गई। 

विज्ञापन
Gyanvapi Survey live update: ASI team reached Gyanvapi, every corner will be explored
Gyanvapi Survey live update: ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में बुधवार को लगातार सातवें दिन एएसआई की टीम ने सर्वे किया। आज भी परिसर का कोना-कोना खंगाला गया। लंच ब्रेक और नमाज के कारण करीब दो घंटे तक सर्वे को रोका गया। शाम पांच बजे सर्वे पूरा होने के बाद एएसआई के अधिकारियों ने गुरुवार के लिए टीम को अलर्ट किया। ज्ञानवापी परिसर में ग्राउंड पेनेट्रेटिक रडार (जीपीआर) सर्वे के लिए आईआईटी कानपुर की टीम का इंतजार किया जा रहा है। इस टीम के वाराणसी पहुंचने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं। एएसआई की टीम अपनी वैज्ञानिक विधि से सर्वे को अभी जारी रखेगी। इस दौरान टीम के मौजूद अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग कर परिसर में सर्वे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने बुधवार को तहखानों की दीवारों और सतह की थ्री डी मैपिंग की। इसके साथ ही पश्चिमी दीवार और तहखानों के पास पड़े मलबे को भी रिकार्ड में दर्ज किया। करीब सात घंटे के सर्वे में परिसर के हर हिस्से की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही सतह से लेकर निर्माण तक के आंकलन को ट्रोपोग्राफी शीट पर भी उतारा गया।
विज्ञापन


अलग-अलग हिस्सों में एएसआई की टीम ने अपने मशीनों से रिकॉर्ड का आंकलन किया। एएसआई की टीम सुबह करीब आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और इसके बाद सर्वे की कार्यवाही शुरू की। टीम ने तहखानों के निर्माण शैली, अंदर की बनावट आदि को देखा। इसके साथ ही परिसर की फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed