{"_id":"64ec4d9ac98afcab08001a88","slug":"gyanvapi-survey-live-25th-day-team-entered-campus-amid-heavy-security-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey LIVE: ज्ञानवापी में सर्वे का आज 25वां दिन, भारी सुरक्षा के बीच परिसर में दाखिल हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey LIVE: ज्ञानवापी में सर्वे का आज 25वां दिन, भारी सुरक्षा के बीच परिसर में दाखिल हुई टीम
Mon, 28 Aug 2023 01:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:02 PM IST
सार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 25वां दिन है। सर्वे की प्रक्रिया सुबह 11 बजे के बाद शुरू हुई। सर्वे शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 25वां दिन है। सावन का अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एएसआई की टीम करीब 11 बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुआ। सर्वे शाम पांच बजे तक चलेगा। नमाज और लंच ब्रेक के लिए दोपहर बाद सर्वे की प्रक्रिया रोकी जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन