फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi masjid verdict Muslim side appeal rejected in varanasi court now what next

ज्ञानवापी मामला: क्या है मुस्लिम पक्ष की अपील जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया, अब आगे क्या? जानिए

Mon, 12 Sep 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 06:59 PM IST
सार

Gyanvapi Mosque Verdict: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने सोमवार को फैसला सुना दिया। जिला जज डॉ. एके विश्वेश ने फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी। 

विज्ञापन
Gyanvapi masjid verdict Muslim side appeal rejected in varanasi court now what next
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने हिंदू पक्ष के हक में आदेश दिया। जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में मौजूद मां शृंगार गौरी मंदिर में पूजा की अनुमति देने वाली याचिका को सुनवाई योग्य माना है। जिला जज डॉ. एके विश्वेश ने फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज कर दी। अब अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


राखी सिंह और वाराणसी की निवासी चार महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद स्थित श्रृंगार गौरी और बाहरी दीवार पर स्थित हिंदू देवी देवताओं की प्रतिदिन पूजा-अर्चना का आदेश देने के आग्रह वाली एक याचिका 18 अगस्त 2021 को सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में दाखिल की थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई सुनवाई
याचिका के आदेश पर मई 2022 में ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराया गया था। इसी बीच, मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे को उपासना अधिनियम 1991 का उल्लंघन करार देते हुए इस पर रोक लगाने के आग्रह वाली एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने वीडियोग्राफी सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, मगर मामले की पोषणीयता यानि मामला सुनवाई योग्य है या नहीं पर सुनवाई के लिए जिला जज की अदालत में वाद ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gyanvapi masjid verdict Muslim side appeal rejected in varanasi court now what next
वाराणसी कोर्ट परिसर के बाहर जश्न मनाते हिंदू पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पिछली 19 मई को जिला अदालत में पेश की गई थी। सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया था, जबकि मुस्लिम पक्ष ने उसे फव्वारा बताया था।

यहां बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग कोर्ट में लंबित हैं। मगर, ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के इस मुकदमे को सुनवाई योग्य करार देने के बाद हिंदू पक्ष ने इसे बड़ी जीत करार दिया है।

दलीलों के आधार पर अदालत ने दिया है आदेश

मुस्लिम पक्ष ने इस मामले को उपासना स्थल अधिनियम के खिलाफ बताते हुए कहा था कि यह मामला सुनवाई के योग्य नहीं है। जिला जज ने इस सिलसिले में दायर याचिका पर पहले सुनवाई करने का निर्णय लिया था। इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर जिला जज की अदालत ने आदेश जारी किया है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुस्लिम पक्ष बहुत पुराने दस्तावेज पेश कर रहा है, जो इस मामले से संबंधित नहीं है।
पढ़ेंः बम-बम बोल रहा है काशी: ज्ञानवापी प्रकरण पर फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी की लहर, तस्वीरों में देखें माहौल

मुख्य बहस पर 21 दिन की सुनवाई
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद में पोषणीयता के मामले में वाराणसी के जिला जज एके विश्वेश की अदालत में बीते 24 अगस्त को सुनवाई पूरी हुई थी। सिविल के अभी तक के मामलों में पोषणीयता के मुकदमे में सबसे लंबी सुनवाई हुई है। इस मामले में रूल 7/11 लागू होगा या रूल 6/11 लागू होगा, इसी बात की मुख्य बहस पर 21 दिन की सुनवाई हुई।

मामले में अब क्या होगा

Gyanvapi masjid verdict Muslim side appeal rejected in varanasi court now what next
वाराणसी कोर्ट के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

जिला जज के आदेश के बाद हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने इसे सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, अब हम आर्कियोलॉजिकल सर्वे की मांग करेंगे। कमीशन की कार्रवाई में काफी हद तक स्थिति साफ हो चुकी है। हम ज्ञानवापी की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी तथ्यों को अदालत में रखेंगे। आगे भी हमारी जीत निश्चित है।

वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील मेराजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि यह फैसला न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा, हम फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। जज साहब ने फैसला 1991 के संसद के कानून को दरकिनार कर दिया है। ऊपरी अदालत के दरवाजे हमारे लिए खुले हैं। न्यायपालिका आपकी है। आप संसद के नियम को नहीं मानेंगे।

बम-बम बोल रहा है काशी पर झूमीं याची महिलाएं

Gyanvapi masjid verdict Muslim side appeal rejected in varanasi court now what next
वाराणसी कोर्ट परिसर के बाहर वादी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन के मामले में सोमवार को फैसला आने के बाद कोर्ट में याचिका दायर करने वाली याची महिलाएं खुशी से झूम उठीं। फैसला सुनने के बाद उन्होंने हर हर महादेव का जयघोष किया। इसके साथ ही बम बम बोल रहा है काशी पर झूम उठीं। 

कोर्ट परिसर से बाहर आने के बाद याची महिलाओं ने कहा कि यह बड़ा सौभाग्य की बात है कि फैसला सोमवार को ही आया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। कहा कि अब पुरातात्विक सर्वेक्षण और दर्शन-पूजन का अधिकार दिलाने की मांग की जाएगी। महिलाओं ने कहा कि जो भी साक्ष्य मिले हैं, अब उसकी कार्बन डेटिंग कराने की मांग की जाएगी। फैसले के बाद महिलाओं को लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। इस दौरान याचिकाकर्ता सोहनलाल आर्य, शशांक शेखर त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे। 
पढ़ेंः मुस्लिम पक्ष बोला- यह फैसला न्यायोचित नहीं, हम ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed