फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gyanvapi masjid case varanasi judge who ordered survey gets threats wife and mother scared even after government security

ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी: सरकारी सुरक्षा के बाद भी आपकी पत्नी और माताश्री को डर कैसा? पत्र की भाषा पर पुलिस कर रही जांच

Wed, 08 Jun 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Jun 2022 10:24 AM IST
सार

ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने के दौरान ही  सिविल जज सीनियर डिवीजन रविकुमार दिवाकर ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। मंगलवार को उन्हें मिली चिट्ठी में धमकी के साथ ही, नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
gyanvapi masjid case varanasi judge who ordered survey gets threats wife and mother scared even after government security
ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के  ज्ञानवापी परिसर में कमीशन की कार्यवाही करवाने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रविकुमार दिवाकर को मंगलवार को मिली दो पन्ने की चिट्ठी में उनके ही फैसले में टिप्पणी का जिक्र कर परिवार को भी निशाने पर लेने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


सरकारी सुरक्षा का हवाला देते हुए लिखा गया है कि आपको सरकारी मशीनरी का संरक्षण है, फिर आपकी पत्नी और माताश्री को डर कैसा? दरअसल, ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने के दौरान ही जज ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। चिट्ठी में धमकी के साथ ही, नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस की पड़ताल में पत्र की भाषा भी शामिल है।

विज्ञापन

...तो आपके परिवार का जीना हराम कर देंगे

खुद को इस्लामिक आगाज मूवमेंट का अध्यक्ष बताने वाले काशिफ अहमद सिद्दीकी के लेटर पैड पर सिविल जज सीनियर डिवीजन को संबोधित पत्र में लिखा गया है कि आप ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर विवाद पर फैसला नहीं सुनाएंगे तो उग्रवादी आपका और आपके परिवार का जीना हराम कर देंगे। आप निडर होकर फैसला सुनाइए, आप और आपके घर के लोग सुरक्षित रहेेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी भरे पत्र में जिक्र है कि आजकल आवश्यकता से अधिक हवा का रुख देखकर चालबाजी दिखा रहे हैं। इस तरफ की भाषा को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि यह आखिर किसने और क्यों लिखी है। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने अपर मुख्य सचिव गृह को भेजे पत्र में धमकी भरे पत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि मेरे द्वारा बहुचर्चित मूलवाद राखी सिंह बनाम यूपी सरकार (ज्ञानवापी प्रकरण) की सुनवाई की गई है।

आदेश में की थी टिप्पणी, सामान्य वाद पर माहौल डरावना बनाया जा रहा
सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 12  मई 2022 को कमीशन की कार्यवाही का आदेश जारी करते हुए टिप्पणी की थी साधारण वाद को तूल देकर डर का ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि जब मैं घर से निकलता हूं तो मेरा परिवार चिंतित रहता है। उन्होंने मां की चिंता का जिक्र किया था और आदेश में लिखा था कि मां को लगा कि मैं भी सर्वे के लिए मौके पर जाने वाला हूं तो उन्होंने मुझे जाने से मना कर दिया। धमकी वाले पत्र में इस बात का जिक्र कर भयावह माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।

राष्ट्रपति सहित कई नेताओं को भेजा पत्र

सिविल जज सीनियर डिवीजन को मिले पत्र के साथ कई पत्र संलग्न हैं, जो 18 दिसंबर 2020 की तिथि अंकित कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन राव, मधुकर राव, भागवत, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, बसपा प्रमुख मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित कर भेजा गया है।

जांच में जुटी पुलिस

धमकी भरे पत्र की जानकारी होने के बाद ही पुलिस आयुक्त ने टीम गठित करते हुए जांच शुरू करा दी है। इसमें डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे अपनी टीम के साथ सिविल जज सीनियर डिवीजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। जज के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दस पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। पत्र में भड़काऊ भाषा के साथ ही आपकी भारत माता जैसा शब्द लिखकर खंड खंड और विभाजन की भी बात गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed