फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gyanvapi Masjid Case: Hearing of many cases of Gyanvapi Masjid postponed, the court gave the next date of

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद के छह मामलों की सुनवाई टली, किरण सिंह मामले की अगली तारीख 5 जनवरी की दी

Sat, 03 Dec 2022 11:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 03 Dec 2022 11:31 AM IST
सार

वाराणसी में ज्ञानवापी मामले से जुड़े पांच मामलों पर आज की सुनवाई टल गई है। जिला अदालत ने अगली तारीख 5 जनवरी की दे दी है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Masjid Case: Hearing of many cases of Gyanvapi Masjid postponed, the court gave the next date of
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण ज्ञानवापी से जुड़े छह मामलों की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सिविल जज/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में पांच मामले में पांच जनवरी की तिथि नियत की गई। जबकि सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र में 12 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तश्वेरानंद की ओर से ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को आदि विश्वेश्वर बताते हुए नियमित पूजा-पाठ, रागभोग की मांग की गई है। कोर्ट के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नही हो पाई। वहीं दूसरी ओर सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में भगवान आदि विश्वेश्वर की ओर से विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने अर्जी दाखिल की। इसमें ज्ञानवापी परिसर भगवान आदि विश्वेश्वर को सौंपने की मांग की गई है। अविमुक्तेश्वर भगवान की ओर से दिल्ली निवासी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व खजूरी निवासी अजीत सिंह के प्रार्थना पत्र पर इसी अदालत में सुनवाई होनी थी। इसमें ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के नियमित दर्शन-पूजन की मांग की गई है।

Gyanvapi Masjid Case: Hearing of many cases of Gyanvapi Masjid postponed, the court gave the next date of
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media

पर्यावरणविद प्रभुनारायण की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर भी इसी अदालत में सुनवाई होनी थी। इसमें भी ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के पूजन-अर्चन की मांग वैज्ञानिक आधार पर की गई है। ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर विराजमान की ओर से अनुष्का तिवारी और इंदु तिवारी के ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र भी शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। वहीं, भेलूपुर निवासी विवेक सोनी की ओर से दाखिल अर्जी पर भी शुक्रवार को ही सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) की अदालत में सुनवाई होनी थी।
बता दें कि 15 अक्तूबर को ही अदालत में दोनों पक्षो की दलीलें पूरी हो गई थीं। तभी से आदेश में पत्रावली लंबित है। इससे पहले इस वाद पर 8 नवंबर को ही आदेश आना था। मगर, कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण 14 नवंबर की तिथि तय कर दी गई थी। फिर मामले की सुनवाई 17 नवंबर को होनी थी जो नहीं हो पाई। आज फिर से सभी मामलों की सुनवाई टल गई है। किरण सिंह मामले की सुनवाई बायकॉट और कंडोलेंस की वजह से टलकर 5 जनवरी तय हुई। वहीं अन्य मामलों में भी अलग अलग तारीख लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed