फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi masjid case BJP MP Manoj Tiwari in varanasi said there is evidence so no need to fight

Varanasi News: ज्ञानवापी मुद्दे पर मनोज तिवारी बोले- जहां प्रमाण है, वहां लड़ने की जरूरत नहीं

Fri, 27 May 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 10:00 AM IST
सार

बनारस पहुंचे दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जहां प्रमाण है, वहां लड़ने की जरूरत नहीं है। मामला न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में अदालत के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन
Gyanvapi masjid case BJP MP Manoj Tiwari in varanasi said there is evidence so no need to fight
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ज्ञानवापी मुद्दे पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां प्रमाण है, वहां लड़ने की जरूरत नहीं है। मामला न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में अदालत के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन


बनारस पहुंचे मनोज तिवारी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्वांचल के खिलाड़ियों की तकदीर बदलने वाली है। दिल्ली बीजेपी सांसद ने कहा कि ज्ञानवापी मुद्दे पर किसी को भी कुछ बोलने से बचना चाहिए। अदालत का जो भी फैसला आए, उसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण कार्य का शिलान्यास

बनारस में खेल सुविधाओं के बारे में कहा कि संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मनोज तिवारी सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज भेलूपुर चिंतामणि स्पोर्ट्स एकेडमी के निर्माण कार्य का शिलान्यास और सिगरा स्टेडियम में क्रिकेट मैच का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत ने किया अन्न त्याग

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए अन्न त्याग कर दिया है। प्रो. तिवारी ने बताया कि उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग की राग, भोग, सेवा-पूजा और आरती के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक उनके आवेदन पर बहस नहीं हुई है।

ऐसे में कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि मैंने अपना आवेदन वापस ले लिया है। जान-बूझकर लोग मेरी प्रतिष्ठ को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे दुखी होकर मैंने अन्न त्याग करने का निर्णय लिया है। जब तक उनको भगवान विश्वेश्वर के पूजन का अधिकार नहीं मिलेगा, उनका अन्न त्याग जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed