फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi is not justified to call Gyanvapi a mosque, it is a temple', a big statement by the Sant Samaj

Gyanvapi: 'ज्ञानवापी को मस्जिद कहना जायज नहीं, वो मंदिर है', सीएम योगी के बाद काशी के संत समाज का बड़ा बयान

Mon, 31 Jul 2023 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  ज्ञानवापी विवाद पर पहली बार बयान सामने आया है।अखिल भारतीय संत समिति ने सीएम योगी के बयान का स्वागत और समर्थन किया है। कहा गया कि  ज्ञानवापी की दीवारें चीख-चीख कर बता रही है कि वो मंदिर है। 

विज्ञापन
Gyanvapi is not justified to call Gyanvapi a mosque, it is a temple', a big statement by the Sant Samaj
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रनंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद पर पहली बार बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी को यदि मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। सरकार ज्ञानवापी विवाद का समाधान चाहती है। मुस्लिम समाज से ऐतिहासिक गलती हुई है, इसलिए इसके समाधान के लिए मुस्लिम समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने पूछा कि ज्ञानवापी अगर मस्जिद है तो वहां त्रिशूल क्या कर रहा है? सीएम योगी के इस बयान का अखिल भारतीय संत समिति ने स्वागत और समर्थन किया है।

विज्ञापन


समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने वीडियो जारी कर कि ज्ञानवापी की दीवारें चीख-चीख कर बता रही है कि वो मंदिर है। उन्होंने आगे कहा कि उर्दू फारसी किसी भी भाषा में ज्ञानवापी शब्द नहीं है। ज्ञानवापी का मतलब है ज्ञान और वापी जिसका अर्थ है ज्ञान रूपी कुआं। इसलिए मुस्लिमों को इसे हिंदू पक्ष को सौंप देना चाहिए।

विज्ञापन

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने भी किया समर्थन

आगे कहा कि  यह संघर्ष काफी लंबा हो चुका है। अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समाज को वार्ता की मेज पर बैठकर काशी और मथुरा सहर्ष हिंदुओं को लौटाना चाहिए। इधर, वाराणसी पहुंचीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने भी सीएम योगी के बयान और सरकार का समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gyanvapi is not justified to call Gyanvapi a mosque, it is a temple', a big statement by the Sant Samaj
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी आदिविश्वेश्वर को मुक्ति दिलाने के लिए आंदोलन करने को तैयार हैं। सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि अभी तक ज्ञानवापी का गुंबद गिरा क्यों नहीं।उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी शिवलिंग अर्धनारीश्वर मुक्त हों। मेरी कामना है कि मैं ज्ञानवापी आकर अर्धनारीश्वर शिवलिंग की पूजा करूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed