फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Dispute Akhil Bhartiya Sant Samiti will answer Jamaat e Ulema Hind meeting will be organized in Haridwar

Gyanvapi Dispute: जमात ए उलेमा हिंद को जवाब देगी अखिल भारतीय संत समिति, हरिद्वार में आयोजित कराई जाएगी बैठक

Fri, 03 Jun 2022 09:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Jun 2022 09:59 AM IST
सार

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि हरिद्वार में होने वाली बैठक में ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम संगठनों की तरफ की जा रही तमाम गतिविधियों के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Gyanvapi Dispute Akhil Bhartiya Sant Samiti will answer Jamaat e Ulema Hind meeting will be organized in Haridwar
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय संत समिति मुस्लिम संगठन जमात ए उलेमा हिंद व पीएफआई को करारा जवाब देगी। ज्ञानवापी मामले पर मुस्लिम संगठनों की ओर से की जा रही गतिविधियों के खिलाफ रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संत समिति की बैठक में विश्व हिंदू परिषद की कोर समिति भी हिस्सा लेगी। बैठक में ज्ञानवापी का एजेंडा प्रमुख होगा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि हरिद्वार में होने वाली बैठक में ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम संगठनों की तरफ की जा रही तमाम गतिविधियों के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। जिस तरीके से जमात-ए- उलेमा-ए-हिंद और अन्य मुस्लिम संगठन एकजुट होकर धमकी दे रहे हैं, सनातन परंपरा के लोग भी एकजुट होकर इस पर आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


11 और 12 जून को होगी बैठक
बैठक में तीन सौ से ज्यादा सनातन परंपरा से जुड़े लोग शामिल होंगे। महामंत्री ने बताया कि जिस तरीके से जमात ए उलेमा हिंद की तरफ से सार्वजनिक मंच से एक्शन लेने की बात की जा रही है, वहीं छोटे-बड़े मुस्लिम संगठन लगातार तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में संत समाज ने बैठक कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि हरिद्वार में बैठक का आयोजन 11 और 12 जून को किया जाएगा। इसके बाद 24 और 25 जून को हरियाणा में भी बैठक होगी। बैठक में मुस्लिम संगठन की गतिविधियों समेत कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed