फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case varanasi Court accepts application of Hindus to become party

Gyanvapi Case: हिंदुओं के पक्षकार बनने का आवेदन अदालत ने किया स्वीकार, दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने पेश की दलील

Thu, 09 Feb 2023 08:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 08:55 PM IST
सार

 ज्ञानवापी में उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी वाद में गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में सुनवाई हुई। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case varanasi Court accepts application of Hindus to become party
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने ज्ञानवापी में उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की अनुमति देने संबंधी मुख्तार अहमद के वाद में तृतीय पक्षकार हिंदुओं को बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया। अदालत ने वादी मुस्लिम पक्ष को हिंदू आवेदकों को पक्षकार बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही वाद पर आपत्ति के लिए 28 फरवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि तृतीय पक्षकार हिंदुओं की तरफ से वादग्रस्त संपत्ति को भगवान आदि विश्वेश्वर की संपत्ति होना बताया गया है। साथ ही स्वयं को भगवान आदि विश्वेश्वर का अनुयायी और पूजक होने के आधार पर अपने हितों की रक्षा के लिए पक्षकार बनाने की याचना की गई।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि समस्त तथ्यों के आधार पर यह प्रतीत होता है कि वादग्रस्त संपत्ति पर मुस्लिम और हिंदू दोनों ही पक्ष अपना अधिकार बता रहे हैं। लिहाजा, हिंदूू पक्ष के लोग भी इस वाद के निस्तारण के लिए आवश्यक पक्षकार हैं। निष्कर्ष में हिंदू पक्ष के किसी व्यक्ति को पक्षकार बनाए बगैर इस वाद का सही तरीके से निस्तारण संभव नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने रामकुमार जायसवाल, रंजना अग्निहोत्री, आशीष तिवारी और पवन कुमार की तरफ से पक्षकार बनने के लिए दिए गए दो आवेदनों को स्वीकार कर लिया। वहीं, रमेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश अग्रहरी व रमेश उपाध्याय, सुनीता श्रीवास्तव, संजय कुमार और महंत गोविंद दास शास्त्री की तरफ से पक्षकार बनने के लिए दिए गए छह आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

अदालत में वादी पक्ष की दलीलें

अदालत में वादी मुख्तार अहमद की ओर से अधिवक्ता नंदलाल ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि यह वाद आराजी नंबर 9130 ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर स्थित तीन मजार पर उर्स का आयोजन करने व अन्य धार्मिक क्रियाकलाप हेतु दाखिल किया गया है। वादग्रस्त संपत्ति का फसली वर्ष 1291 का खसरा दाखिल किया गया है। यह वाराणसी जनपद स्थित वक्फ नंबर 100 है।

यह वाद इस्लाम धर्म के अनुसार रीतिरिवाज व धार्मिक अधिकार हेतु दाखिल किया गया है। तृतीय पक्षकार हिंदुओं ने आवेदन मुकदमे को लंबित रखने के उद्देश्य से दिया है। वाद पत्र में वर्णित ज्ञानवापी की सुरक्षा व देखरेख का इंतजाम सरकारी खर्चे पर किया जाता है और परिसर बैरीकेडिंग से घिरा है। उसके अंदर 5 वक्त की नमाज अदा की जाती है। इसकी देखरेख अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी प्रबंधन करती है। 

अदालत में प्रतिवादी पक्ष की दलीलें

अदालत में तृतीय पक्षकार हिंदुओं की ओर से अधिवक्ता हरिशंकर जैन, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, सुधीर त्रिपाठी और दीपक सिंह ने दलीलें पेश की। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी स्थित आराजी नंबर 9130 पर 350 वर्ष पहले औरंगजेब के शासनकाल में भगवान विश्वेश्वर के मंदिर को तोड़ा गया। उस पर मस्जिद के ढांचे का निर्माण किया गया था। जबकि संपूर्ण संपत्ति भगवान आदि विश्वेश्वर में अनादि काल से निहित है।a

विधि अनुसार जब एक बार कोई संपत्ति देवता में निहित हो जाती है तो उसका स्वत्व परिवर्तित नहीं किया जा सकता। वर्तमान में यह संपत्ति भगवान आदि विश्वेश्वर में निहित है। तृतीय पक्षकार व समस्त हिंदू समुदाय भगवान शिव सहित अन्य देवताओं के उपासक हैं। इस वाद में किसी हिंदू को हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए पक्षकार नहीं बनाया गया है। ऐसे में हिंदूू पक्ष को सुने बिना वाद का सम्यक निस्तारण संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed