फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case Swami Avimukteshwaranand protest continues third day for shivling ki puja Dandi swami and saint start silent fast

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में पूजा पर अड़े स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अन्न-जल त्याग तीसरे दिन भी जारी, समर्थन में डंडी स्वामियों का मौन व्रत

Mon, 06 Jun 2022 02:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 02:51 PM IST
सार

वाराणसी के केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सोमवार को तीसरे दिन अनशन जारी है। वह ज्ञानवापी परिसर में पूजा की मांग को लेकर शनिवार की सुबह से अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Swami Avimukteshwaranand protest continues third day for shivling ki puja  Dandi swami and saint start silent fast
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अन्न-जल त्याग तीसरे दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन आज तीसरे दिन भी जारी है। अन्न-जल का त्याग करने के कारण उनका वजन गिर रहा है और शुगर लेवल भी कम हुआ है।

विज्ञापन


मठ में पुलिस की घेराबंदी बनी हुई है और हर आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही है। इधर, सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में रहने वाले दंडी स्वामियों और गंगा सेवा अभियान के लोगों ने एक दिवसीय मौन धरना दिया। अखिल भारतीय दंडी सन्यासी महासभा के महामंत्री स्वामी ईश्चरानन्द तीर्थ ने बताया कि आदि विशेश्वर प्रकट हो चुके हैं।
विज्ञापन


अतः उन्हें पूजा-भोग एवं आरती से वंचित रखना करोड़ों सनातनियों के साथ स्वयं भगवान शिव के साथ अन्याय है। प्रशासन तत्काल शंकराचार्य के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अथवा योग्य पुजारी भेजकर पूजन भोग-आरती संपन कराए। उन्होंने कहा कि तमाम दंडी सन्यासी अविमुक्तेश्वरानंद के अन्न जल त्याग तपस्या करने का समर्थन करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gyanvapi case Swami Avimukteshwaranand protest continues third day for shivling ki puja  Dandi swami and saint start silent fast
अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में दंडी स्वामियों का मौन व्रत - फोटो : अमर उजाला

 गंगा सेवा अभियान के भारत प्रमुख राकेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि सरकार और प्रशासन जनभावनाओं को समझते हुए तत्काल भोग आरती शुरू कराए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनशन को देखते हुए श्रीविद्या मठ और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात है। वाराणसी कमिश्नरेट के अफसरों ने पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट  को अलर्ट रहने को कहा है।

तीन किलो घटा अविमुक्तेश्वरानंद का वजन
आश्रम की ओर से जारी सूचना के अनुसार अन्न-जल त्याग करने का असर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सेहत पर पड़ रहा है। चार जून को उनका ब्लड प्रेशर 133-86 रहा, वजन 78 किलो था। वहीं पांच जून को उनका ब्लड प्रेशर 140-92 हो गया और वजन तीन किलो कम होकर 75 किलोग्राम हो गया था।  शुगर का मरीज होने के कारण उनके शिष्य उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। डॉक्टर लगातार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद श्रीविद्यामठ के गेट पर ही आसन लगाकर बैठे हुए हैं और उनको मठ से निकलने पर पुलिस ने रोक लगा रखी है। बता दें, कि ज्ञानवापी में मिले तथाकथित शिवलिंग की पूजा के लिए जाने का प्रयास करने पर प्रशासन द्वारा रोकने से क्षुब्ध होकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार की सुबह से अन्न जल त्याग दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वह अपनी बात पर अटल हैं और महादेव का पूजन करके रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed