फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Next hearing on August 11 on demand of offering chadar and Urs

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को

Wed, 05 Jul 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 04:43 PM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में मजार पर चादरपोशी और उर्स की मांग की सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी। बुधवार को मामले में पक्षकार राखी सिंह की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग के साथ ही स्थगन आवेदन दिया गया। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Next hearing on August 11 on demand of offering chadar and Urs
ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर में मजार पर चादरपोशी और उर्स की मांग की सुनवाई अब 11 अगस्त को होगी। ये मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में चल रहा है। बुधवार को मामले में पक्षकार राखी सिंह की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग के साथ ही स्थगन आवेदन दिया गया।

विज्ञापन


जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 11 अगस्त तय किया। इस वाद में ज्ञानवापी में उर्स करने और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग की गई है। लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान और तीन अन्य ने लोगों ने इस मामले में वाद दाखिल कर राज्य सरकार, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, डीएम वाराणसी और सीपी वाराणसी को पक्षकार बनाया था।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र के जरिए उन्होंने अदालत से मांग की थी कि ज्ञानवापी परिसर स्थित दृश्य व अदृश्य मजार पर चादर चढ़ाने और फातिहा पढ़ने के साथ ही वहां पर सालाना उर्स का आयोजन करने के अधिकार से उनको वंचित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed