फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Jitendra Singh Bisen said not only Gyanvapi masjid kashi Panchkosh parikrama area should also be free from Islam

Gyanvapi Case: जितेंद्र सिंह बिसेन बोले- केवल ज्ञानवापी नहीं, पंचकोश परिक्रमा क्षेत्र भी हो इस्लाम से मुक्त

Thu, 26 May 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 10:00 AM IST
सार

विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने  प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ज्ञानवापी प्रकरण पर हमारे संगठन ने अब तक सात मुकदमे दायर किए हैं। हमें पूरा पंचकोश इस्लाम से मुक्त चाहिए। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Jitendra Singh Bisen said not only Gyanvapi masjid kashi Panchkosh parikrama area should also be free from Islam
जितेंद्र सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि ज्ञानवापी मामले में केस पर लोगों में तमाम भ्रांतियां हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि हमारा दावा केवल ज्ञानवापी के लिए नहीं है, हमें पूरा पंचकोश इस्लाम से मुक्त चाहिए। हमारा दावा पंचकोश परिक्रमा क्षेत्र को पूरी तरह से हिंदू क्षेत्र बनाने के लिए है।

विज्ञापन


ज्ञानवापी प्रकरण पर हमारे संगठन ने अब तक सात मुकदमे दायर किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण मुकदमा मंगलवार को भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान के नाम से दाखिल किया गया है। आज अदालत ने इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया है। 

विज्ञापन

सुनवाई जल्द पूरी होगी

बुधवार को रथयात्रा पर प्रेसवार्ता के दौरान जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि फास्ट ट्रैक्ट कोर्ट में मुकदमा जाने के बाद यह उम्मीद जगी है कि इसकी सुनवाई जल्द पूरी होगी। इस मुकदमे में मांग की गई है कि ज्ञानवापी क्षेत्र में मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वह पूरा क्षेत्र हिंदुओं को सौंप दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी परिसर में मिले स्वयंभू ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर की नियमित पूजा का हमें अधिकार दिया जाए। हम किसी को भगाएंगे नहीं, लेकिन अपने धर्म के प्रति हम सजग हैं। हमारी मांग हमारे धर्म स्थल को लेकर है। बिसेन ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि संतोष सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा हिंदू राष्ट्र पुनर्स्थापना संघ वाराणसी का जिलाध्यक्ष विकास शाह को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed