फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Case Hindu side dispute increased Dr Sohan Lal arya said jitendra singh bisen telling lies

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष में बढ़ी रार, सनातन संघ के प्रमुख के आरोप पर डॉ. सोहन लाल ने कहा- वो बोल रहे झूठ

Sun, 02 Oct 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वें में सामने आए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के मुद्दे पर हिंदू पक्ष के लोगों के बीच आपसी रार बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hindu side dispute increased Dr Sohan Lal arya said jitendra singh bisen telling lies
सोहन लाल आर्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वें में सामने आए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के मुद्दे पर हिंदू पक्ष के लोगों के बीच आपसी रार बढ़ती जा रही है। वादी महिलाओं में राखी सिंह के पैरोकार विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने वादिनी लक्ष्मी देवी के पति और पैरोकार डॉ. सोहन लाल आर्य पर मुसलमानों के हाथों बिकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके कहने पर ही डॉ. आर्य ने शिवलिंग के कार्बन डेटिंग की मांग की है। उधर, डॉ. सोहन लाल आर्य ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जितेंद्र सिंह विसेन झूठ बोल रहे हैं। बताया कि 1995 से ही मुकदमा दायर करने के साथ ही मैं खुद पैरवी करते आ रहा हूं। विसेन तो अभी डेढ़ साल पहले ही काशी में आए। उन्हें इस केस के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि हिंदू पक्ष के कार्बन डेटिंग की मांग पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए सात अक्तूबर को फैसला सुनाए जाने की तिथि नियत की है। 
पढ़ें: सर्वे में मिले शिवलिंग के आकार और उम्र के सर्वे पर वादियों में मतभेद, जानिए कोर्ट में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed