Gyanvapi Case: एएसआई सर्वे पर रोक लगाने समेत ज्ञानवापी से जुड़े तीन मामलों में सुनवाई टली, 8 सितंबर नई तारीख
एएसआई सर्वे पर रोक लगाने समेत तीन मामलों की सुनवाई सोमवार को जिला जज की अदालत में टल गई। जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई की अगली तिथि चार सितंबर तय की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मूल वाद में दाखिल तीन आवेदनों पर जिला जज की अदालत में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण अब इन आवेदनों पर अब 8 सितंबर को सुनवाई होगी। पहला आवेदन मां श्रृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी राखी सिंह का है। इसमें अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिले धार्मिक चिह्नों और देव विग्रहों को सुरक्षित करने की मांग की गई है। दूसरा आवेदन अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी का है। इसमें एएसआई सर्वे के लिए वादी पक्ष द्वारा फीस नहीं जमा करने और बिना नोटिस दिए सर्वे किए जाने को रोके जाने की मांग की गई है।
तीसरा आवेदन मां श्रृंगार गौरी मुकदमे की वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने दिया है। इसमें एएसआई सर्वे के दौरान मिलने वाले धार्मिक चिह्नों और देव विग्रहों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए डीएम को निर्देशित करने की मांग की गई है।
इन सभी आवेदनों पर सोमवार को सुनवाई तय थी लेकिन लेकिन जिला जज के माता के निधन के कारण उनके अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। अब 8 सितंबर को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें: अब आयुष्मान कार्ड बनाना और आसान, स्वास्थ्य मंत्री ने एप लॉन्च कर काशी से देशवासियों को दी सौगात
वहीं दूसरी तरफ सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत रिक्त होने के कारण आदि विश्वेश्वर के पूजा-पाठ के लिए शैलेंद्र सिंह योगीराज की तरफ से अधिवक्ता एसके दूबे द्वारा दाखिल अर्जेंट वाद पर भी सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 4 सितंबर को सुनवाई होगी।