{"_id":"659bd5c913e8c84f7706264a","slug":"guwahati-14-ncc-girls-reached-kashi-by-cycling-in-mega-cyclothon-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गुवाहाटी से साइकिल चलाकर काशी पहुंचीं एनसीसी की 14 लड़कियां, दिल्ली तक तय करेंगी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गुवाहाटी से साइकिल चलाकर काशी पहुंचीं एनसीसी की 14 लड़कियां, दिल्ली तक तय करेंगी सफर
Mon, 08 Jan 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Jan 2024 05:22 PM IST
सार
एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर एनसीसी की बालिका वर्ग की 14 कैडेटों द्वारा मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ था। 22 दिसंबर 2023 से गुवाहाटी में एनसीसी की बेटिओं की साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई थी। यात्रा 28 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी।
विज्ञापन
वाराणसी में एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मेगा साइक्लोथॉन टीम की 14 लड़कियां आज साइकिल चलाकर काशी पहुंचीं। एनसीसी की 14 लड़कियां गुवाहाटी से साइकिल चलाकर दिल्ली जा रही हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिलेंगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2023 को एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर एनसीसी की बालिका वर्ग की 14 कैडेटों द्वारा गुवाहाटी में मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ। वहीं से यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 28 जनवरी को दिल्ली में समाप्त होगी।
विज्ञापन
एनसीसी की ये 14 बेटियां साइकिल से 2107 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। गुवाहाटी से चलते हुए असम, पश्चिम बंगाल, बिहार के रास्ते वाराणसी पहुंची हैं।
बीएचयू स्थित 7 यूपी नेवल विंग में मंगलवार की सुबह एनसीसी कैडेटों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर राहु मिश्रा इनका उत्साह बढ़ाएंगे।
विज्ञापन