फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gujarat is known and easy to Varanasi

वाराणसी से गुजरात जाना हुआ और आसान

Tue, 25 Aug 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 25 Aug 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
 Gujarat is known and easy to Varanasi
वेस्टर्न रेलवे उधना जंक्शन से दानापुर के बीच बाई वीकली ट्रेन चलाने जा रहा है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 19063/64 वाराणसी होकर चलेगी। इसके समय को ध्यान में रखते हुए वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस के समय में फेरबदल किया गया है। अब यह रात 9:15 बजे की बजाय 9:28 बजे चलेगी। नई ट्रेन का संचालन 25 अगस्त से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उधना से दानापुर के बीच सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार यह ट्रेन चलेगी तो वहीं दानपुर से उधना के लिए रविवार और बुधवार को यह ट्रेन चलेगी। सोमवार को गाड़ी संख्या 19063 उधना जंक्शन से सुबह 7:20 बजे चलेगी जो जलगांव जंक्शन, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर जंक्शन, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन होते हुए मंगलवार की सुबह 4:45 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ज्ञानपुर रोड से 6:40 बजे चलेगी और वाराणसी जंक्शन पर सुबह 8:05 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से 8:15 बजे चलकर मुगल सराय जंक्शन 9:15 बजे और बक्सर, आरा जंक्शन होते हुए दोपहर 1:35 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार दानापुर से यह ट्रेन दोपहर बाद 4:40 बजे चलेगी जो आरा जंक्शन, बक्सर होते हुए मुगलसराय रात 8 बजकर दो मिनट पर पहुंचेगी। यहां से दस मिनट के बाद ट्रेन चलेगी और वाराणसी जंक्शन पर रात 8:55 पर पहुंचेगी। यहां से 9:15 पर प्रस्थान करेगी और ज्ञानपुर रोड से 10:22 पर छूटने के पश्चात इलाहाबाद रात 12:30 पर पहुंचेगी। 25 मिनट बाद यहां से चलेगी और मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार होते हुए दूसरे दिन रात 11:40 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी-2 का एक, एसी-3 के दो, स्लीपर के 6 और जनरल के 6 कोच लगेंगे। वाराणसी जंक्शन के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि ट्रेन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को चलने वाली रामेश्वरम एक्सप्रेस का समय बदला गया है। अब यह रात 9:15 बजे के बजाय 9:28 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed