{"_id":"617d1e0fce420d3e6f7ec3aa","slug":"guard-had-heart-attack-going-on-duty-traffic-police-reached-him-hospital-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ड्यूटी पर जा रहे गार्ड को आया हार्ट अटैक, चौराहे पर गिरा तो ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, कमिश्नर देंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ड्यूटी पर जा रहे गार्ड को आया हार्ट अटैक, चौराहे पर गिरा तो ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, कमिश्नर देंगे इनाम
Sat, 30 Oct 2021 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में पड़ा गार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पांडेयपुर चौराहे पर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ा। इस दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी एचसीपी रमेश पांडे, हेड कांस्टेबल मोहम्मद असगर, हेड कांस्टेबल अजय मिश्रा और कांस्टेबल शैलेंद्र यादव ने एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया, फिर उसे अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इससे काम से खुश होकर पुलिस कमिश्नर ने नगद पुरुस्कार की घोषणा की है। व्यक्ति एक साल बीमार चल रहा है, और उसका तभी दिल की बीमारी का इलाज चल रहा है।
बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया निवासी अमरनाथ राय पुत्र लल्लू राय गुरु सिक्योरिटी में गार्ड की ड्यूटी करता है। वह आजमगढ़ से बनारस जा रहे थे। पांडेयपुर चौराहे पर उसकी तबीयत खराब हुई तो गिर पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे कबीरचौरा अस्पताल भेज दिया। अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन