{"_id":"5e429eab8ebc3ee59b3b23f9","slug":"gt-roads-jammed-by-the-outrage-over-the-death-of-a-bike-rider-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के आक्रोशितों ने जीटी रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के आक्रोशितों ने जीटी रोड किया जाम
Tue, 11 Feb 2020 06:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर में राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दिलीप कुमार यादव पप्पू (35) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया। थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी राजबली यादव का पुत्र दिलीप बाइक से लालानगर आ रहा था।
विज्ञापन
तभी नव निर्मित टोल प्लाजा के समीप सड़क के दूसरी तरफ जाते समय सड़क निर्माण में लगे डंफर की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया। गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन