फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   GST Banarasi textile business halted till demand are met

GST : मांग पूरी न होने तक बनारसी कपड़ों का कारोबार ठप

Sat, 01 Jul 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Jul 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
GST Banarasi textile business halted till demand are met
gst

कपड़े पर जीएसटी लगाए जाने के विरोध में शनिवार को भी बनारसी कपड़ों का कारोबार ठप रहा। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के नेतृत्व में शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में कारोबारियों ने यह निर्णय लिया कि जब तक सरकार का ध्यान हमारी मांगों पर नहीं जाता और प्रधानमंत्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों से नहीं मिलते, तब तक यह बंद जारी रहेगा। बैठक में व्यापारियों ने इस दौरान किसी तरह का धरना-प्रदर्शन न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के महामंत्री जियाउद्दीन के यहां चली तीन घंटे की बैठक में संगठनों के पदाधिकारी ने लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का फैसला किया। इसमें अशोक धवन, राजन बहल, राकेश वशिष्ठ, हाजी फय्याज, एजाज, हाजी मुहम्मद असलम, रहीम शम्सी, अतीक अहमद, नवेद, शाहिद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता उबैदुर्ररहमान और संचालन हाजी अब्दुल रहीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान के मुताबिक शनिवार की बंदी से करीब सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। रेशम, जरी, कलाबत्तू के व्यापारियों ने भी बंदी को समर्थन दिया और अपनी दुकानें बंद रखीं।


चौक क्षेत्र में रानी कुआं, लक्खी चौतरा, नंदन साहू लेन, कुंज गली सत्ती चौतरा, ठठेरी बाजार में साड़ी की दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने विभिन्न इलाकों में जाकर दुकानें बंद कराईं। मदनपुरा, बड़ी बाजार इलाकों में भी दुकानें नहीं खुलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed