फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   grp

जीआरपी कैंट के सिपाहियों को चकमा देकर किशोर भागा

Wed, 11 Nov 2020 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
grp
वाराणसी। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह ले जाया जा रहा चोरी का आरोपी मंगलवार को जीआरपी कैंट के दो सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। देर शाम तक पुलिस किशोर की खोजबीन में लगी रही लेकिन उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

जीआरपी थाना कैंट द्वारा चोरी के आरोप में जौनपुर जिले के बरसठी थाना अंतर्गत बसहरा निवासी 16 वर्षीय किशोर को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। किशोर के खिलाफ जीआरपी कैंट थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेश करने के बाद हेड कांस्टेबल दिनेश यादव और सिपाही ओमप्रकाश बाइक में बैठाकर किशोर को रामनगर स्थित संप्रेक्षण गृह ले जा रहे थे। संप्रेक्षण गृह से कुछ दूर पहले ही किशोर ने एक सिपाही का हेलमेट सड़क पर गिरा दिया। एक सिपाही ने बाइक रोकी और दूसरा हेलमेट लेने बढ़ा तो इसी बीच किशोर भाग निकला। दोनों सिपाहियों ने घटना की जानकारी रामनगर थाने में दी। इस संबंध में जीआरपी कैंट प्रभारी अशोक दूबे ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed