{"_id":"7355a35eb49dadeab7eb9864e5e95938","slug":"grp-caught-three-criminal-in-cantt-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़े अटैची लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे चढ़े अटैची लिफ्टर गिरोह के तीन सदस्य
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ट्रेनों और स्टेशनों से अटैची उड़ाने वाले गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को बुधवार को कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक सरगना भी है। इनके पास से चोरी का मोबाइल, उपकरण व रुपये बरामद हुए हैं। सभी को चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी की टीम को प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी की टंकी के समीप कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। उन्हें जब पूछताछ के लिए रोका गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने मुगलसराय और आसपास के स्टेशनों पर अटैची उड़ाने की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पकड़े गए अटैची लिफ्टर हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इनमें मुकेश साहसी (सरगना), कुलदीप व रामफल साहसी की तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का एक मोबाइल, 27 सौ रुपये और उपकरण बरामद हुए। जीआरपी इंस्पेक्टर अनिल राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश समूह में वारदात करते थे। वे पहले अकेले यात्री को बातों फंसाते थे और फिर मौका देखकर उसकी अटैची उड़ा देते थे।
इन्हें पकड़ने वाली टीम में मंडुवाडीह के एसआई चित्रगुप्त पुरी, जंघई के चौकी इंचार्ज विनीत मोहन पाठक, आरपीएफ के एसआई सुग्रीव सिंह, क्यूआरटी के सिपाही वीरेंद्र, कमलेश शामिल रहे।