{"_id":"65a0fc8832c19a8bf10220ab","slug":"grp-caught-passenger-with-11-lakh-at-varanasi-cantt-station-during-checking-regarding-ram-mandir-celebration-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कैंट स्टेशन पर साढ़े 11 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री, राम मंदिर समारोह को लेकर चल रही थी चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कैंट स्टेशन पर साढ़े 11 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया यात्री, राम मंदिर समारोह को लेकर चल रही थी चेकिंग
Fri, 12 Jan 2024 02:17 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:17 PM IST
सार
वाराणसी कैंट स्टेशन पर अयोध्या में राम मंदिर समारोह व माघ मेले को लेकर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान जीआरपी ने 11 लाख 62 हजार रुपये के साथ एक यात्री को पकड़ा। रुपये जब्त कर आयकर और एटीएस की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में नकदी के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और माघ मेले को लेकर चेकिंग के दौरान कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने एक यात्री को 11 लाख 62 हजार रुपये नकदी के साथ शुक्रवार को पकड़ा। बरामद नकदी को लेकर आयकर और एटीएस की टीम यात्री से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बिहार का रहने वाला है आरोपी
जीआरपी कैंट हेमंत सिंह ने बताया कि आरोपी शैलेश कुमार निवासी जहानाबाद, बिहार का है। पूछताछ में उनसे बताया कि बिहार में जहानाबाद अंथुआ के राइस मिल संचालक का पैसा है। उन्हीं के राइस मिल पर काम करता है। वाराणसी और सोनभद्र के घोरावल से वसूली कर बिहार लौट रहा था। मामले में आयकर विभाग और एटीएस बरामद नकदी को जब्त करते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन