{"_id":"643688f291e5bf47d2086077","slug":"groom-run-away-with-his-girlfriend-after-do-wedding-in-samuhik-vivah-yojana-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब कारनामा: सामूहिक विवाह में फेरे लेकर रख ली योजना की राशि, फिर प्रेमिका संग फरार हुआ दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब कारनामा: सामूहिक विवाह में फेरे लेकर रख ली योजना की राशि, फिर प्रेमिका संग फरार हुआ दूल्हा
Wed, 12 Apr 2023 04:07 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 12 Apr 2023 04:07 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वाराणसी के एक युवक ने युवती के साथ फेरे लिए। सामान और योजना की राशि भी रख ली। लेकिन विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की विदाई नहीं कराई।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वाराणसी के एक युवक ने युवती के साथ फेरे लिए। सामान और योजना की राशि भी रख ली। लेकिन विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हे ने दुल्हन की विदाई नहीं कराई। जून में विदाई की तारीख तय की गई। इधर, आरोप है कि दूल्हा प्रेमिका संग फरार हो गया। विवाहिता की तहरीर पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ताला गांव निवासी दिलीप कुमार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
तहरीर के मुताबिक, चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वो बेहद गरीब परिवार से आती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उसकी शादी 24 जनवरी को ताला गांव निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई। सरकारी धन से खरीदे गए उपहार इत्यादि दिलीप व उसके परिवार वालों को दे दिया गया था।
विज्ञापन
विवाह के बाद दिलीप और उसके परिजन मेरी विदाई छह जून को कराने को कहकर चले गए थे। इस बीच पता चला कि दिलीप बीते दो अप्रैल को परानापट्टी गांव निवासी एक युवती को लेकर फरार हो गया। पति के भागने की जानकारी देर से मिली। मेरे पिता काफी बीमार रहते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें; दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से लटके सगे भाई-बहन, नहीं मिला सुसाइड नोट, गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस
गरीबी की वजह से सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी की। अब पति प्रेमिका संग फरार है। मायके वाले विदाई को लेकर मारपीट पर उतारू हैं। इस मामले में चोलापुर पुलिस ने दो दिन पहले अजगरा चौकी पर पंचायत कराई। मामला हल नहीं हुआ तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।