{"_id":"5d0a67378ebc3e5a265b2a3e","slug":"groom-refused-bride-farewell-to-not-got-cold-drink-in-phoolpur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, मारपीट के बाद दुल्हन की विदाई के लिए करने लगा इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक नहीं मिली तो भड़का दूल्हा, मारपीट के बाद दुल्हन की विदाई के लिए करने लगा इनकार
Wed, 19 Jun 2019 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
groom and bride
वाराणसी के फूलपुल थाना क्षेत्र में आई बरात में दूल्हा सिर्फ इसलिए भड़क गया, क्योंकि उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक ना मिली। इस दौरान उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे में आई बारात के दूल्हे को बुधवार सुबह कोल्डड्रिंक पीने को नहीं मिली तो, वह भड़क गया। मामला कहासुनी से मारपीट में तब्दील हो गया और दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। सूचना सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस पहुंची और फूलपुर थाने में घंटों की पंचायत के बाद किसी तरह से दुल्हन की विदाई कराई गई। घटना को लेकर दिन भर क्षेत्र में खासी चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर से मंगलवार की रात फूलपुर कस्बे की दलित बस्ती में बारात आई थी। विवाह की रस्में संपन्न होने के बाद सुबह चार बजे के लगभग दूल्हे ने कोल्डड्रिंक पीने की इच्छा जताई तो उसके दोस्तों ने दुल्हन के मामा को उपलब्ध कराने को कहा। दुल्हन के मामा ने असमर्थता जताते हुए दुकान खुलने का इंतजार करने की बात कही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इससे दूल्हा और उसके दोस्त नाराज हो गए। इसके बाद दुल्हन के मामा और अन्य लोगों के साथ गालीगलौज करने लगे, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुल्हन के पक्ष के लोगों ने दूल्हे के दोस्तों की जमकर पिटाई की।
Trending Videos
इससे नाराज दूल्हे ने दुल्हन की विदाई कराने से इंकार कर दिया। प्रकरण की जानकारी सौ नंबर पर दी गई तो पुलिस आई। फूलपुर थाने में दोनों पक्षों की घंटों तक पंचायत हुई और दोपहर बाद तय हुआ कि दुल्हन की विदाई करा कर दूल्हा अपने घर ले जाएगा।