{"_id":"5cb8114cbdec2214435fd38c","slug":"groom-reached-in-police-station-from-report-on-wife-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात लेकर निकला दूल्हा ससुराल की जगह पहुंचा हवालात, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात लेकर निकला दूल्हा ससुराल की जगह पहुंचा हवालात, ये है पूरा मामला
Thu, 18 Apr 2019 11:59 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक दूल्हा ससुराल जाने के बजाए हवालात पहुंच गया। दूल्हे के बारे में उसकी पहली पत्नी ने थाने में तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने बरात रोक कर दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां के ग्राम गदाईपुर निवासी प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र पारस विश्वकर्मा की शादी चार साल पहले गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमीकला निवासी रामदुलारे विश्वकर्मा की पुत्री रीया से हुई थी।
विज्ञापन
रीया पारिवारिक कारणों से पिछले चार सालों से अपने मायके में रह रही है। इधर, उसका पति प्रदीप विश्वकर्मा चोरी से मऊ जिले की चिरैयाकोट निवासी अपने मौसा कंठी विश्वकर्मा के घर से दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र के बड़हलगंज निवासी फेंकू विश्वकर्मा के घर जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बरात को रोका
प्रदीप की इस करतूत की भनक उसकी पहली पत्नी रीया को लग गई। जिसके बाद रीया थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दूल्हा बने प्रदीप को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। पुलिस दूल्हे से पूछताछ कर रही है। वहीं, मामला बिगड़ता देख कर बराती भी इधर उधर खिसक लिए।