{"_id":"5cdd18d4bdec22072f09fe41","slug":"groom-house-burn-in-fire-and-family-forget-bride-in-room-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात लेकर लौटे दूल्हे के घर लगी आग, जान बचाने के चक्कर में दुल्हन को कमरे में भूल गए परिजन, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात लेकर लौटे दूल्हे के घर लगी आग, जान बचाने के चक्कर में दुल्हन को कमरे में भूल गए परिजन, फिर...
Thu, 16 May 2019 01:31 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 16 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
आग में जला कच्चा मकान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दुल्हन ले कर बरात लौटी ही थी कि रात में घर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच परिवार के लोग अपनी जान बचाने के चक्कर में दुल्हन को घर के अंदर भूल गए।
विज्ञापन
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के डांगरकेरी गांव निवासी रामप्रकाश पाल के बेटे शिवकुमार उर्फ मनोज पाल की शादी 15 मई को हुई थी। बरात दुल्हन को लेकर लौटी ही थी कि देर रात को गैस पाइप लीक होने से खपरैल में आग लग गई। बुधवार को आग लगने से बाइक सहित घर में रखा समान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
वहीं, कमरे में बैठी नई-नवेली दुल्हन अनीता जान बचाने के लिए पहले बेड के नीचे घुस गई, लेकिन आग की लपटें बढ़ने लगी। फिर अनीता कमरे में रखे एक बड़े बक्से मे घुस कर जान बचाना चाही। उधर परिवार वाले लोग इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी बीच याद आया कि नई नवेली दुल्हन तो कमरे के अंदर ही है। आनन-फानन में दुल्हन को रामराज पाल(30), मुंदर पाल(35), राजकुमार पाल(40), गणेश पाल(25) बचाने गए। दुल्हन को बचाने के चक्कर में चारों युवक झुलस गए। इस अगलगी में पड़ोसी मातादीन पाल का मकान भी जल गया।